Petrol Diesel Price: महंगाई की मार! आज फिर बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, चेक करें अपने शहर का भाव - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 20, 2021

Petrol Diesel Price: महंगाई की मार! आज फिर बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें, चेक करें अपने शहर का भाव

 

तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. महानगरों में आज पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर तक तो डीजल की कीमतें 37 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गईं.

Petrol, Diesel Prices Today:सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं. देश के चार प्रमुख महानगरों में आज यानी 21 अक्टूबर को पेट्रोल 30 पैसे से 35 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ तो डीजल की कीमतें भी 33 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ गईं. आज की बढ़ोत्तरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 106.54 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड हाई पर हैं. देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की जेब पर भी असर डाल रहे हैं. 

महानगरों में क्या है भाव

दिल्‍ली में पेट्रोल 106.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई में पेट्रोल 112.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 103.26 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में आज पेट्रोल 107.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.38 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्‍नई में पेट्रोल 103.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
भोपाल में आज पेट्रोल 115.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.52 रुपये प्रति लीटर है.
बेंगलुरु में आज पेट्रोल 110.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.12 रुपये प्रति लीटर है.
पटना में आज पेट्रोल 110.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.86 रुपये प्रति लीटर है.
लखनऊ में आज पेट्रोल 103.52 प्रति लीटर और डीजल 95.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 102.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.99 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें समय समय पर बदलती रहती हैं. इनके भाव रोज सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

क्रूड 86 डॉलर के करीब

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड में लगातार तेजी बनी हुई है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के आस पास ट्रेड कर रहा है. यह अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है. WTI Crude भी 84 डॉलर प्रति बैरल के आस पास है. अमेरिका में भंडार घटने से क्रूड में तेजी आ रही है. ब्रेंट क्रूड में तेजी के चलते आगे पेट्रोल और डीजल में की कीमतें और बढ़ सकती हैं.

News Source:this article has been taken from https://www.zeebiz.com/

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages