NCB की टीम ने अनन्या पांडे का फोन जब्त किया, दोपहर दो बजे होगी पूछताछ - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 21, 2021

NCB की टीम ने अनन्या पांडे का फोन जब्त किया, दोपहर दो बजे होगी पूछताछ

 


मुंबई ड्रग्स केस (Mumbai Drugs Case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) तेजी से कार्रवाई करने में जुटी है। आज एनसीबी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के घर पर छापेमारी की है। अनन्या पांडे के जिस घर पर एनसीबी ने छापेमारी की है वो मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थिति है। बता दें कि एनसीबी ने छापेमारी ड्रग्स मामले में जारी जांच को लेकर की है। इसके साथ ही अनन्या पांडे को समन भी जारी किया गया है। सूत्रों ने बताया है कि अनन्या पांडे से दोपहर दो बजे पूछताछ की जाएगी। उनका फोन भी जब्त कर लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी बांद्रा में एक्ट्रेस के पाली हिल स्थित घर पर हुई। हाल ही में मुंबई में एक क्रूज पार्टी का भंडाफोड़ करने के ड्रग्स मामलों में जांच को तेज कर दिया था। 

वीवी सिंह के नेतृत्व में एनसीबी की टीम द्वारा की जा रही छापेमारी के बाद एजेंसी ने अनन्या पांडे को समन जारी किया  है। इसके अलावा, सूत्रों ने ये भी बताया कि बॉलीवुड की कई हस्तियां एनसीबी की जांच के दायरे में हैं क्योंकि जांच के दौरान उनके नाम सामने आए हैं।

26 अक्टूबर को होगी आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर मंगलवार 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। बता दें हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई तब की जा रही है जब आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया गया है। 

आर्यन खान के वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि उनके मुवक्किल से कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुआ है और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जबकि उन्होंने मामले की सुनवाई शुक्रवार या सोमवार, 25 अक्टूबर को करने का अनुरोध किया, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि उन्हें याचिका की एक प्रति नहीं दी गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले को स्थगित कर दिया। इससे पहले दिन में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने अपने बेटे से आर्थर रोड जेल में मुलाकात की।

News Source:this article has been taken from https://m-bharat.republicworld.com


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages