Urfi Javed Video: कपड़ा तो बहुत था लेकिन बदन दिखाने की आदत से बाज नहीं आईं उर्फी जावेद, नीले कपड़े में दिखा दिया सबसे बोल्ड लुक - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 13, 2022

Urfi Javed Video: कपड़ा तो बहुत था लेकिन बदन दिखाने की आदत से बाज नहीं आईं उर्फी जावेद, नीले कपड़े में दिखा दिया सबसे बोल्ड लुक

 Urfi Javed Latest Look: फैंस का इंतजार खत्म करते हुए उर्फी जावेद ने एक बार फिर से अपना सबसे बोल्ड लुक फैंस के साथ शेयर कर दिया है. इस बार उर्फी ने नीले रंग के कपड़े में अपना हुस्न के जलवे बिखेरे हैं.


Urfi Javed Boldest Look: फैशन आइकॉन उर्फी जावेद की लेटेस्ट लुक का फैंस टकटकी लगाए बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. ऐसे में उर्फी भी अपने फैंस को खुश करने के लिए काफी मेहनत करती हैं और एक से बढ़कर एक नए लुक्स से हर किसी को हैरान करती दिखाई देती हैं. कुछ ऐसा ही एक बार फिर से उर्फी जावेद ने किया है. उर्फी ने नई ड्रेस तैयार करके अपना लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो गया है. 

उर्फी जावेद का लेटेस्ट लुक

उर्फी जावेद के इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने इसमें ब्लू कलर का ब्रालेट और नीचे से पूरा खुला स्कर्ट लुक देकर गाऊन ड्रेस तैयार की है. जिसे वो हाई हील्स में चलते हुए काफी डेयरिंग अंदाज में फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं. उर्फी ने अपने इस लुक को ग्लव्स के साथ पूरा किया. इसके साथ ही लाल लिप शेड और कानों में नीले ईयर पीस उर्फी के इस लुक को कहीं ज्यादा बोल्ड टच देते नजर आ रहे हैं. 



मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के इस लुक को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. जहां एक्ट्रेस के फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि उनकी ड्रेस में कपड़ा तो काफी सारा था लेकिन वो अपनी बदन दिखाने की आदत से बाज नहीं आईं. उर्फी ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'फीलिंग ब्लू'. 

 

बिग बॉस में दिख चुकी हैं उर्फी जावेद 

उर्फी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं, हालांकि इससे उनको कोई फर्क नहीं पड़ता. उर्फी जावेद सलमान खान के शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है, जहां से उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद के फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. 

News Source:this article has been taken from https://zeenews.india.com/

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages