UPSC Exam 2023: यूपीएससी परीक्षा फॉर्म भरना होगा आसान, वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 31, 2022

UPSC Exam 2023: यूपीएससी परीक्षा फॉर्म भरना होगा आसान, वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

 UPSC Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर 24*7 आधार पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ओटीआर उम्मीदवारों के लिए उपयोगी होगा। यह न केवल उन्हें यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए उनके मूल व्यक्तिगत विवरण को भरने से बचाएगा, बल्कि गलत जानकारी प्रस्तुत करने की किसी भी संभावना को भी समाप्त कर देगा। अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं सत्यापित किया जाएगा।


UPSC वन-टाइम रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार जो आयोग की किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर ओटीआर प्लेटफॉर्म पर खुद को रजिस्ट्रेसन करना होगा। एक बार ऑनलाइन पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद सूचना आयोग के सर्वर में सुरक्षित रूप से संग्रहीत रहेगी। उम्मीदवार की जानकारी परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्वतः भर जाएगी। जिसके लिए वह आवेदन करेगा।

UPSC वन-टाइम रजिस्ट्रेशन: फॉर्म कैसे भरें?

1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना है।

2. होमपेज पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) लिंक पर लिंक करें

3. अब अपना नाम, लिंग, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, ओटीपी, पासवर्ड और सत्यापन कोड जैसे पंजीकरण विवरण सबमिट करें।

4. एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद, सिस्टम-जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके फिर से लॉग इन करें।

5. दिए गए विवरण को सत्यापित करें।

UPSC वन-टाइम रजिस्ट्रेशन: पंजीकरण

आपको निम्नलिखित जानकारी देनी होगी:

- ईमेल आईडी

- मोबाइल नंबर

- 10वीं कक्षा की मार्कशीट

-10वीं कक्षा का रोल नंबर

UPSC वन-टाइम रजिस्ट्रेशन: लॉग इन करें

आप निम्र जानकारी का उपयोग कर सकते हैं:

- ईमेल आईडी

- मोबाइल नंबर

- यूपीएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर-आईडी)

टाइम रजिस्ट्रेशन के लाभ

- उम्मीदवार को एक बार व्यक्तिगत जानकारी भरनी होगी।

- केवल एक बार आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने की जरूरत है।

- ओटीआर सूचना डिजिटल रूप से कहीं भी कभी भी उपलब्ध है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य में किसी भी तरह की जटिलता से बचने के लिए ओटीआर में जानकारी को अत्यधिक सावधानी से भरें।

News Source:this article has been taken from https://www.naidunia.com/

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages