क्रिकेट / यह मेरा आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा, मैदान पर नहीं करूंगा छींटाकशी: कोहली - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 1, 2018

क्रिकेट / यह मेरा आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा, मैदान पर नहीं करूंगा छींटाकशी: कोहली


  • 👉कोहली ने पिछली बार 2014-15 ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर छींटाकशी की थी
  • 👉उन्होंने कहा-आप पिछली बार की घटनाओं को दोबारा से नहीं देखेंगे
सिडनी. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट सीरीज में छींटाकशी नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि यह मेरा आखिरी दौरा है। मैं किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से टकराव की जरूरत महसूस नहीं कर रहा हूं।" दोनों टीमों के बीच 6 दिसंबर से एडिलेड में पहला टेस्ट खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के एक स्पोर्ट्स रेडियो से बात करते हुए कोहली ने कहा, ‘‘मैं खुद को भरोसा दिला चुका हू्ं कि यह मेरा आखिरी दौरा है। मैं अब ज्यादा परिपक्व और आत्मविश्वास से भरा हूं। मुझे किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है। करियर के शुरुआत में छींटाकशी या विरोधियों को उकसाने के बारे में ज्यादा सोचता था, लेकिन अब मेरा ध्यान पूरी तरह से टीम जीत दिलाने पर है। इसलिए अब इन सब चीजों को महत्वपूर्ण नहीं मानता।’’

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर आक्रमक रहेंगे: कोहली
कोहली ने कहा, ‘‘आप पिछली बार की घटनाओं को मैदान पर दोबारा से नहीं देखेंगे। जिस तरह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का रवैया है, उससे मुझे लग रहा है कि वे आक्रामक रहेंगे। वे हमेशा इसी तरह खेलते हैं। मुझे नहीं लगता है कि वे किसी और तरह से खेलना पसंद करेंगे। सीरीज बहुत ही रोमांचक होने जा रही है।’’


'अपने अनुभव से बहुत कुछ सीखा है'
कोहली ने पिछली बार 2014-15 ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर छींटाकशी की थी, लेकिन भारतीय कप्तान का मानना है कि उन्होंने अपने उस अनुभव से सीखा है। इस सीरीज के दौरान पिछली बार की तरह की कोई भी घटना नहीं होगी। कोहली ने 73 टेस्ट में 24 शतक की मदद से 6331 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 54.57 रहा है।
  1. News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages