- 😐लेदर कवर वाले फोन पर टॉयलेट सीट से 17 गुना ज्यादा बैक्टिरिया
- 😐बाथरूम में फोन इस्तेमाल करने के बाद सिर्फ आधे लोग ही फोन साफ करते हैं
इस स्टडी में रिसर्चर ने टॉयलेट सीट को स्कैन करने पर 220 ऐसे स्पॉट की पहचान की, जहां बैक्टिरिया मिले। जबकि मोबाइल फोन को स्कैन करने पर ऐसे 1479 स्पॉट मिले, जो टॉयलेट सीट के मुकाबले 7 गुना ज्यादा है।
लेदर कवर पर 17 गुना ज्यादा बैक्टिरिया : रिसर्चर ने पता लगाया कि जिन मोबाइल फोन में लेदर का कवर लगाया गया था, उसपर टॉयलेट सीट से 17 गुना ज्यादा बैक्टिरिया मिले। जबकि प्लास्टिक कवर वाले मोबाइल फोन पर 1,454 बैक्टिरिया मिले जो टॉयलेट सीट से करीब 7 गुना ज्यादा है।
बाथरूम में भी इस्तेमाल से बढ़े बैक्टिरिया : इस रिसर्च में शामिल 2000 लोगों में से 40% लोगों ने इस बात को माना कि वे बाथरूम में भी अपने फोन का इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि आजकल टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदे मोबाइल फोन हो गए हैं। वहीं इनमें से सिर्फ 20% ही ऐसे लोग थे जिन्होंने टॉयलेट से निकलकर अपने फोन को साफ किया।

No comments:
Post a Comment