ऐलान / भारत 2022 में जी-20 समिट की मेजबानी करेगा, मोदी बोले- आजादी के 75 साल होने पर आपका स्वागत - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 1, 2018

ऐलान / भारत 2022 में जी-20 समिट की मेजबानी करेगा, मोदी बोले- आजादी के 75 साल होने पर आपका स्वागत

  • 👉2022 में जी-20 सम्मेलन की मेजबानी पहले इटली के पास थी, लेकिन उसने भारत को अनुमति दे दी
  • 👉जी-20 देशों के पास दुनिया का 80% व्यापार और दो तिहाई जमीन
ब्यूनस आयर्स. भारत 2022 में पहली बार जी-20 समिट की मेजबानी करेगा। ब्यूनस आयर्स में दो दिवसीय सम्मेलन के समापन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की घोषणा की। इससे पहले इटली में 2022 का सम्मेलन होना था, लेकिन उसने भारत को समिट बुलाने की जिम्मेदारी दे दी।


इटली का शुक्रिया जताते हुए मोदी ने कहा, "2022 में भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरा कर रहा है। यह हमारे लिए बहुत खास साल है। हम जी-20 के नेताओं का स्वागत करना चाहते हैं। आप भारत आएं, दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के गौरवशाली इतिहास और विविधता को देखें और भारतीयों को सत्कार को महसूस करें।'' 
In 2022 India completes 75 years since Independence. In that special year, India looks forward to welcoming the world to the G-20 Summit! Come to India, the world's fastest growing large economy! Know India’s rich history and diversity, and experience the warm Indian hospitality.
6,161 people are talking about this


दुनिया की 20 समृद्ध अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जी-20
जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय यूनियन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूके और अमेरिका शामिल हैं। जी-20 देशों में 90% सकल वैश्विक उत्पाद, दुनिया का 80% व्यापार, दो तिहाई आबादी और करीब दुनिया की अाधी जमीन आती है। समूह में स्पेन परमानेंट गेस्ट के रूप में शामिल है। पहली समिट नवंबर 2008 में अमेरिका में बुलाई गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages