भोपाल / स्ट्रांग रूम में डेढ़ घंटे बंद रहे सीसीटीवी कैमरे, कांग्रेसियों का हंगामा, जांच कराने की मांग - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 1, 2018

भोपाल / स्ट्रांग रूम में डेढ़ घंटे बंद रहे सीसीटीवी कैमरे, कांग्रेसियों का हंगामा, जांच कराने की मांग

👉कांग्रेस का आरोप- जान बूझकर ईवीएम में गड़बड़ी करने के लिए एलईडी बंद कर दी गई
भोपाल. पुरानी जेल में बने स्ट्रांग रूम में 7 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम रखी गई हैं। शुक्रवार को सुबह 9 बजे डेढ़ घंटे तक सीसीटीवी कैमरे बंद रहे। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया था। उनका आरोप है जान बूझकर ईवीएम में गड़बड़ी करने के लिए कैमरे बंद किए गए, जिससे बाहर लगी एलईडी में लोग अंदर की गतिविधियां न देख सकें। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम के साथ में छेड़छाड़ की गई है। इस हंगामे के बाद कलेक्टर सुदामा खाड़े वहां पहुंचे। चुनाव आयोग ने जेनरेटर लगाया है, जिससे यहां पर हो रहा सीधा प्रसारण बाधित न हो। 

कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएल कांताराव को जांच करनी चाहिए। कांग्रेस के हंगामे के बाद भोपाल कलेक्टर सुदामा खाड़े ने कहा स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी बंद होने की खबर सही है। उन्होंने कहा कि ये स्थिति शार्ट सर्किट के कारण बनी है। कांग्रेस के दबाव के चलते कलेक्टर के साथ कांग्रेस नेताओं ने जायजा लिया। 

कांग्रेस ने कलेक्टर से मांग की है कि यदि ऐसी घटनाएं होती है तो तत्काल हमारे दो व्यक्तियों को स्ट्रांग रूम में बैठाने की व्यवस्था की जाए। हालांकि, कांग्रेस की मांग है कि डेढ़ घंटे में आखिर हुआ क्या इसकी जानकारी अभी तक कोई नहीं दे रहा है। इसलिए कांग्रेस इसकी जांच के लिए चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। उन्होंने कहा स्ट्रांग रूम में सुरक्षा चाक चौबंद थी। पॉलिटिकल ऑब्ज़र्वर को अंदर के लिए भी पास जारी किए जाएंगे। हालांकि, ईवीएम को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाता है। 
कांग्रेस ने मतगणना से पहले अपने 229 प्रत्याशियों को भोपाल बुलाया : स्ट्रांग में रखी गईं ईवीएम को 3 लेयर सुरक्षा से निकालकर वोट गिने जाएंगे। ऐसे में मतगणना में किसी भी तरीके की गड़बड़ी ना हो, इसके लिए कांग्रेस ने विशेष प्लान बना लिया है। इस संबंध में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने 6 दिसंबर को भोपाल में बैठक बुलायी है, जिसमें प्रत्याशियों को मतगणना में गड़बड़ी रोकने की ट्रेनिंग दी जाएगी। 


6 दिसंबर को होगी ट्रेनिंग : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने सभी 229 प्रत्याशियों को भोपाल बुलाया है। कांग्रेस के इस ट्रेनिंग कैंप में प्रत्याशियों को ट्रेनिंग दी जाएगी कि कैसे उन्हें मतगणना के दिन सुरक्षा और सावधानी बरतनी है। कैसे गड़बड़ियों को पहचानना और रोकना है। मतगणना से 5 दिन पहले 6 दिसंबर को ट्रेनिंग होगी। 

आरोप- प्रत्यारोप : कांग्रेस मीडिया सेल के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता का कहना है अगर किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो कांग्रेस पार्टी उस पर ध्यान केंद्रित कराना चाहती है। इसमें भाजपा को क्या परेशानी है। कांग्रेस के हंगामे पर बीजेपी ने आपत्ति जताई है। उसका कहना है कांग्रेस का ये शगल रहा है कि वो ईवीएम और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ी करती रही है। कांग्रेस समझ रही है कि वो चुनाव हारने वाली है, इसलिए इस तरह से अनर्गल प्रलाप कर रही है।
  1. News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages