क्या वापस आएंगे SP गौरव तिवारी ?मंत्रियों के खासम खास होंगे जिला बदर! बड़ी प्रशानिक सर्जरी करेंगे कमलनाथ! - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 14, 2018

क्या वापस आएंगे SP गौरव तिवारी ?मंत्रियों के खासम खास होंगे जिला बदर! बड़ी प्रशानिक सर्जरी करेंगे कमलनाथ!

क्या वापस आएंगे SP गौरव तिवारी ?मंत्रियों के खासम खास होंगे जिला बदर! बड़ी प्रशानिक सर्जरी करेंगे कमलनाथ!

छिंदवाड़ा।
मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ सबसे पहले प्रदेश में थोक बन्द तबादले कर सकते है । राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में इस बात की चर्चा अब जोर पकड़ने लगी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश के 22 आईपीएस आईएएस जिसमें आईजी एसपी डीआईजी कलेक्टर कमिश्नर शामिल है यह बदले जाएंगे
सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह सर्जरी 15 दिनों के अंदर होगी इसमें सात निगमों के आयुक्त भी शामिल बताए जा रहे हैं जिसमें शहडोल रीवा जबलपुर ग्वालियर संभाग के संभाग आयुक्त भी बदले जाने की संभावना है।
यदि हम बात छिंदवाड़ा की करे तो यहाँ पर कई वर्षों से बीजेपी के प्रभारी मंत्री के कुछ खास अधिकारी और कर्मचारी जमे बैठे है इन्हें भी कमलनाथ जिले के बाहर भेज सकते है। अब देखना यह है कि किस तरह कमलनाथ प्रशानिक तंत्र में नकेल कसते है । किसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते है और किसे जिम्मेदारी से मुक्त करते है।
*तो क्या गौरव तिवारी वापस आएंगे*
दबंग पुलिस अधिकारी गौरव तिवारी की एक बार फिर वापस आने की चर्चा जोर पकड़ रही है। एसपी गौरव तिवारी ने छिंदवाड़ा जिले में अवैध कारोबारियों के सारे धंधे बन्द करवा दिए थे।
सट्टा, जुए,अवैध शराब जैसे कारोबार खत्म हो गए थे। इतना ही नही पुलिस महकमे में भी कसावट आई थी। लेकिन उनकी साफ ईमानदार छबि कुछ नेताओं के लिये कांटा बन गए थी। इसी कारण उनका ट्रांसफर कर दिया गया।
कुछ कांग्रेसी नेताओं ने ऐसे ईमानदार अधिकारी के तबादले के लिए सरकार को दोषी माना था। अब चूंकि कांग्रेस की सरकार बन गयी है तो क्या एसपी गौरव तिवारी छिंदवाड़ा वापस आ जाएंगे इन बातों को लेकर चर्चाओ का बाजार गर्म है।

News Source:this article has been taken from http://www.merachhindwara.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages