कमलनाथ आज लेंगे सीएम पद की शपथ, सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
भोपाल। आज कमलनाथ की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी होगी. शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा. इसके लिए पहले से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शपथ ग्रहण समारोह दोपहर डेढ़ बजे होगा, जिसमें समाजपार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे.
शपथग्रहण के बाद कमलनाथ प्रदेश के नए सीएम के तौर पर कमान संभालेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई पूर्व सीएम शामिल हो सकते हैं. वहीं समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई दिग्गजों को आमंत्रित किया है.
शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक हजार जवान तैनात किए गए हैं. वहीं भीड़-भाड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात के कई मार्ग परिवर्तित किए गए हैं. माना जा रहा है कि शपथ लेने के बाद कमलनाथ प्रदेश के किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर सकते हैं.
News Source:this article has been taken from https://www.m.hindi.eenaduindia.com

No comments:
Post a Comment