IPS गौरव तिवारी इज़ बैक! क्या कमलनाथ का छिन्दवाड़ा मॉडल होगा क्राइम फ्री? - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 16, 2018

IPS गौरव तिवारी इज़ बैक! क्या कमलनाथ का छिन्दवाड़ा मॉडल होगा क्राइम फ्री?



छिंदवाड़ा।
सूबे के मुखिया कमलनाथ ने छिंदवाड़ा मॉडल की तर्ज पर पूरे मध्यप्रदेश में विकास करने की बात कही है। ऐसे में अब एसपी गौरव तिवारी इज़ बैक की मांग भी जिले में उठ रही है।

कटनी हवाला कांड’ की निष्पक्ष जांच करने पर सुर्खियों में आए एसपी गौरव तिवारी का तत्कालीन सरकार ने छिंदवाड़ा ट्रांसफर कर दिया गया था।

करीब डेढ़ साल पहले इलेक्शन की सुगबुगाहट के बीच उन्हें रतलाम भेज दिया गया था। जिसका कांग्रेस द्वारा भी विरोध किया गया था। एसपी गौरव तिवारी की ईमानदार छबि ने अवैध कारोबार करने वाले लोगो पर जमकर नकेल कस दी 
थी।
जिसके चलते छिंदवाड़ा में सट्टा, जुआ अवैध शराब का कारोबार पूरी तरह बंद हो गया था। लेकिन एसपी की ये छबि कुछ नेताओं को नागवार गुजरी थी।
जिन्होंने तत्कालीन सीएम के निवास स्थान पर जाकर डेरा डाल लिया था। बाद में तत्कालीन सरकार ने एसपी गौरव तिवारी का तबादला छिंदवाड़ा से देवास किया था लेकिन देवास जॉइनिंग के पहले ही उनका फिर तबादला रतलाम कर दिया गया।

अब चूंकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ गयी है। जिसके सर्वेसर्वा जिले के लोकप्रिय नेता कमलनाथ है। ऐसे में छिंदवाड़ा की जनता अब मुख्यमंत्री कमलनाथ से जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए वापस गौरव तिवारी को लाने की मांग कर रही है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा जिले से काफी लगाव है यह कि जनता ने भी सातो विधानसभा कांग्रेस को देकर ये बात साबित कर दी है।
अब कमलनाथ भी जिले को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाना चाहते है क्योंकि छिंदवाड़ा मॉडल ही प्रदेश का दर्पण होगा ऐसे में एसपी गौरव तिवारी के वापस आने की अटकलें तेज़ हो गयी है।
News Source:this article has been taken from http://www.merachhindwara.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages