- 👉दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 507.42 रुपए की जगह 500.90 रुपए में मिलेगा
- 👉बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 942.50 की जगह 809.50 रुपए में मिलेगा
नई दिल्ली. तेल कंपनियों ने शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर के रेट घटा दिए। सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 6.5 रुपए सस्ता किया गया है। वहीं, मार्केट रेट पर मिलने वाले सिलेंडर के रेट में 133 रुपए की कटौती की गई है।
सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 500 रुपए में
- 👉देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में शुक्रवार आधी रात से सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 500.90 रुपए में मिलेगा। अब तक यह 507.42 रुपए में मिल रहा था।
सब्सिडी भी कम आएगी
👉सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर सस्ता होने के बाद उपभोक्ताओं को उनके बैंक खातों में प्रति सिलेंडर 308.60 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। नवंबर में 433.66 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिल रही थी।बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 809 रुपए में मिलेगा
👉बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 133 रुपए सस्ता किया गया है। दिल्ली में अब यह 809.50 रुपए में मिलेगा। पहले यह 942.50 रुपए में मिल रहा था।छह बार बढ़ाए गए थे रेट
👉इससे पहले जून के बाद से रसोई गैस सिलेंडरों की कीमत में छह बार में कुल 14.13 रुपए का इजाफा किया गया था। एक नवंबर को यह सिलेंडर 2.94 रुपए महंगा हुआ था।- News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment