First Day Box Office Collection of 2.0:पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है।
मुंबई. First Day Box Office Collection of 2.0: साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 2.0 (Robot 2.0) रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर उत्साह का माहौल आप देख ही चुके हैं। दक्षिण भारत में तो लोग रातभर थिएटर्स के आगे लाइन लगाकर खड़े रहे। कुछ को टिकट मिला तो कुछ खाली हाथ रहे क्योंकि फिल्म की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग काफी तगड़ी रही। बहरहाल, फिल्म रिलीज हो चुकी है और इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( Box Office Collection of 2.0) भी सामने आ चुका है। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की।
अच्छा रिस्पॉन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2.0 ने पहले दिन अपने हिंदी वर्जन के साथ 20.25 करोड़ रुपए कमाए। बता दें कि यह सिर्फ पहले दिन का आंकड़ा है और माना ये जा रहा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करेगी। फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है। इसका बजट करीब 500 करोड़ बताया गया है। इसकी वजह ये है कि फिल्म में ग्राफिक्स और टेक्नोलॉजी पर काफी खर्च किया गया। कहानी बहुत दमदार भले ही ना हो लेकिन रजनी सर के फैन्स इसे हाथोंहाथ ले रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्नाटक में 8.25 रुपए कलेक्शन पहले दिन का बताया जा रहा है।
एस. शंकर हैं डायरेक्टर
फिल्म 2.0 या (2 Point 0 या Robot 2.0) को लायका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। हिंदी संस्करण को धर्मा प्रोडक्शंस डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है। ग्राफिक्स के उस्ताद कहे जाने वाले एस. शंकर (Shankar) इसके निर्देशक यानी डायरेक्टर हैं। कुछ खबरों में कहा गया है कि फिल्म रिलीज के पहले ही करीब 370 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। यह कलेक्शन फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के जरिए आई। बेसब्री का आलम यह था कि 2.0 की 10 लाख टिकट तो एडवांस में ही बुक हो गईं।

No comments:
Post a Comment