किसान गोली कांड के बाद आज पहली बार मंदसौर आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 23, 2018

किसान गोली कांड के बाद आज पहली बार मंदसौर आ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी

मंदसौर में प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. प्रधानमंत्री करीब एक घंटा मंदसौर में रुकेंगे और 45 मिनट तक उनका भाषण होगा.


मध्य प्रदेश के चुनावी महासमर में प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी आज  मंदसौर और छतरपुर में बीजेपी के पक्ष में सभाएं करने आ रहे हैं. किसान आंदोलन के बाद ये पहला मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदसौर आ रहे हैं. वो यहां सभा करेंगे. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के साथ-साथ किसानों की नाराज़गी भी कहीं न कहीं दूर करने की कोशिश करेंगे.

6 जून 2017 को मंदसौर में फसल का दाम नहीं मिलने की वजह से किसानों का आंदोलन भड़का था. आंदोलन के दौरान  गोलीकांड में पांच किसानों की मौत हो गई थी. आंदोलन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश पहुंचकर शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा था. बाद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भोपाल में उपवास किया और किसानों को मनाने की कोशिश की. लेकिन इस बीच पीएम मोदी का मंदसौर आना नहीं हो पाया.

मंदसौर के अलावा छतरपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 बजे छतरपुर पहुंचेंगे. वहां बाबूराम स्टेडियम में उनकी सभा है. इसके बाद वो मंदसौर जाएंगे. वहां दोपहर ढाई बजे पी जी कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे. मंदसौर में प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था में 1 आईजी, 4 डीआईजी, 10 आईपीएस, 15 एएसपी सहित 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है. सभा के लिए 15 पार्किंग स्थान बनाए गए हैं. प्रधानमंत्री करीब एक घंटा मंदसौर में रुकेंगे और 45 मिनट तक उनका भाषण होगा.




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages