Assembaly Election: मध्यप्रदेश / पुलिसकर्मियों के लिए कांग्रेस की घोषणा- साप्ताहिक अवकाश मिलेगा, 50 हजार भर्तियां होंगी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 23, 2018

Assembaly Election: मध्यप्रदेश / पुलिसकर्मियों के लिए कांग्रेस की घोषणा- साप्ताहिक अवकाश मिलेगा, 50 हजार भर्तियां होंगी

  • 😀प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक ट्वीट के जरिए पुलिस विभाग के लिए की घोषणाएं
  • 😃इससे पहले पार्टी के वचन पत्र जारी होने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए की थी कई घोषणाएं

भोपाल. राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों का वोट अपनी तरफ करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों को सप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के ड्यूटी ऑवर्स को भी कम किया जाएगा।

कमलनाथ ने एक ट्वीट करके पुलिसकर्मियों के लिए यह घोषणाएं की हैं। उन्होंने पुलिस में 50 हजार भर्ती करने का ऐलान भी किया। इससे पहले कमलनाथ ने पार्टी के वचन पत्र जारी होने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कई अहम और बड़ी घोषणाएं की थीं। 

पुलिस के लिए की यह ये घोषणाएं: 

  • 1.पुलिस कर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश मिलेगा।
  • 2.50000 भर्ती कर पुलिस बल की कमी को दूर करेंगे।
  • प्रतिदिन के ड्यूटी के समय को कम किया जाएगा।
  • 3.प्रति एक लाख की आबादी पर 139 पुलिस कर्मचारी हैं, इसे बढ़ाकर 182 करेंगे। 
  • 4.1400 रुपए आवास भत्ता को बढ़ाकर 5000 रुपए प्रतिमाह करेंगे। 
  • 5.पुलिस के लिए 40,000 नए आवास बनाए जाएंगे। 
  • 6.राज्य पुलिस बजट को 6,000 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 9,600 करेंगे। 

 संविदा कर्मचारियों का मिला समर्थन

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages