मध्यप्रदेश / खोखले शब्द और वादे सुनने हैं तो मोदीजी, सच्चाई जाननी है तो मेरा भाषण सुनिए: राहुल - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 23, 2018

मध्यप्रदेश / खोखले शब्द और वादे सुनने हैं तो मोदीजी, सच्चाई जाननी है तो मेरा भाषण सुनिए: राहुल

  • 👉राहुल मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर, विदिशा के बासौदा में की जनसभा
  • 👉राहुल बोले- देश में दो ही मुद्दे: बेरोजगारी और किसानों की बदहाली
  • भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को विदिशा के बासौदा और रायसेन के मंडीदीप में जनसभाएं कीं। बासौदा में राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, "खोखले शब्द और वादे सुनने हैं तो मोदी जी और शिवराज जी के भाषण सुन लीजिए। सच्चाई जाननी है तो मेरे भाषण सुनिए।"
  • मंडीदीप में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैंने शिवराज जी के बेटे का नाम पनामा पेपर्स में लिया तो उन्होंने मानहानि का नोटिस भेज दिया। जब मैं व्यापमं, मिड-डे मील, ई-टेंडरिंग और खनन घोटाले की बात करता हूं तो शिवराज जी मानहानि की बात क्यों नहीं करते? क्योंकि, इनमें उन्होंने प्रदेश की जनता का पैसा चोरी किया है। 

    मोदी-शिवराज अब रोजगार की बात नहीं करते
    राहुल ने कहा कि दिल्ली में मोदी और मध्यप्रदेश में शिवराज ने भ्रष्टाचार के केंद्र बना दिए हैं। दोनों जगह भ्रष्टाचार है। किसान बेहाल हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। पहले वे किसान, रोजगार और भ्रष्टाचार की बात करते थे, लेकिन अपने भाषणों में अब इनका जिक्र नहीं करते। राहुल ने राफेल डील, सीबीआई डायरेक्टर को हटाने और बिजनेसमैन का कर्जा माफ करने के मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। 

    मोदी का हर वादा खोखला साबित हुआ

    • 👉राहुल ने कहा, "देश के हर प्रदेश में दो ही मुद्दे हैं, पहला बेरोजगारी और दूसरा किसानों की बदहाली। मोदीजी, प्रधानमंत्री बनने से पहले हर सभा में कहते थे कि 2 करोड़ युवाआें को नौकरियां दूंगा और किसानों को सही दाम दिलवाऊंगा। उनके दोनों वादे खोखले साबित हुए।"
    • 👉"चीन 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देता है, जबकि मोदी सरकार 450 युवाओं को रोजगार देती है। जहां भी युवाओं से पूछो, क्या करते हो तो उनका जवाब होता है, कुछ नहीं करते हैं।"
    • 👉"हर रोज, हर स्तर पर, ऊपर से नीचे, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक आपका पैसा चोरी किया जाता है। मध्यप्रदेश की सच्चाई व्यापमं है। 50 लोगों की हत्या हुई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोई जेल तक नहीं गया।"
    • 👉"सीबीआई डायरेक्टर राफेल मामले की जांच शुरू करने वाले थे तो उन्हें आधी रात बाहर फेंक दिया गया। मोदी को पता है कि इसमें रक्षामंत्री, पर्रिकर और सुषमा स्वराज नहीं, सीधे मोदी और अंबानी ही फंसे हैं।"
    • 👉"विजय माल्या 10 हजार करोड़ लेकर भाग गया। मेहुल चौकसी- नीरव मोदी 35 हजार करोड़ लेकर भाग गए। प्रदेश के किसी युवा को अगर 15 लाख रुपए का कर्ज दिया होता तो वह कई युवाओं को रोजगार देता।"

    18 घंटे रोजगार देने के बारे में काम करेगा कांग्रेस का मुख्यमंत्री: राहुल ने कहा कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, वह 24 घंटे में 18 घंटे युवाओं को रोजगार देने का काम करेगा। कांग्रेस पार्टी की सरकार मध्यप्रदेश को पांच साल में कृषि सेंटर बना देगी। किसानों के लिए प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग प्लांट का जाल बिछाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages