![]() |
| image credit-https://bhaskar.com |
मोदी अजमेर में सभा के बाद प्रदेश में दो माह के अंदर करीब दस सभाएं करेंगे।
अजमेर. पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार दोपहर अजमेर पहुंचे। वे करीब 12.05 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सीएम राज ने उनका स्वगत किया। यहां से वे सीधे हैलिकॉप्टर के जरिए कायड़ विश्राम स्थली अजमेर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा के जरिए भाजपा प्रदेश में चुनावी प्रचार का आगाज किया। सीएम वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का समापन करने आ रहे मोदी अजमेर में सभा के बाद प्रदेश में दो माह के अंदर करीब दस सभाएं करेंगे।
भाजपा के लिए मैं आज भी कार्यकर्ता
मोदी अपने संबोधन में बोले कि इतनी भयंकर गर्मी में भी उमड़ा यह जन सागर, यह उमंग, यह उत्साह, यह ऊर्जा आप लोगों ने राजस्थान के उज्जवल भविष्य की हस्तरेखा आज लिख दी है। इसके आगे मोदी बोले कि प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि आपको चुनाव से पहले भी आना पड़ेगा। मैं आज भी वहीं नरेंद्र मोदी हूं जो कभी स्कूटर पर बैठकर सैनी जी के साथ पार्टी के लिए काम करता था। देश और दुनिया के लिए मैं भले ही प्रधानमंत्री हूं लेकिन भाजपा के लिए मैं कार्यकर्ता हूं। आगे भी आप सब मिलकर जितनी बार मुझे आने के लिए आने के लिए कहेंग। छोटे से बूथ की मीटिंग के लिए भी कहेंगे वहां ये कार्यकर्ता आ जाएगा।
वसुंधरा राजे- 5 साल के अंदर आज हमने जो देखा है पहले कभी नहीं देखने को मिला
वसुंधरा राजे बोलीं कि 50 साल कांग्रेस को मिले, जो 5 साल के अंदर हमने आज देखा है वह पहले हमें कभी देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री जी आपके द्वारा शुरू की गई फसल बीमा ऋण योजना राजस्थान में बेहद सफल हुई। इस योजना के तहत लगभग 3000 करोड़ रुपया हमने किसानों को वितरित किया। ग्रामीण क्षेत्र के सामान्य श्रेणी के कनेक्शन वाले सभी किसानों को निश्चित सीमा तक मुफ्त बिजली देने की योजना कल ही शुरू कर दी थी।
राजे बोलीं प्रधानमंत्री जी आपने जो पेट्रोल और डीजल के दाम कम किए उससे प्रदेश के किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है। आज राज्य के अंदर पेट्रोल और डीजल लगभग साढ़े 5 रुपए सस्ता हो चुका है। प्रधानमंत्री जी केंद्र की मदद से हम जल्दी से जल्दी ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को जमीन पर लाने का काम कर सकेंगे।हम कई साल से यमुना के पानी की राह देख रहे थे लेकिन आपके प्रयासों से हमने जिस एमओयू पर साइन किया उससे सीकर चूरू और झुंझुनू को फ्लोराइड मुक्त पानी मिल सकेगा।
News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com
News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment