अमित शाह के दौरे का विरोध कर रहे कुछ सपाक्स कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बापट चौराहे पर नोकझोंक भी हो गई.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्य प्रदेश के एक दिनी दौरे पर इंदौर पहुंचे हैं. इस दौरान वे महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे. एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की. शाह एयरपोर्ट से सीधे राजबाड़ा के लिए रवाना हुए.
वहीं अमित शाह के दौरे का विरोध कर रहे कुछ सपाक्स कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बापट चौराहे पर नोकझोंक भी हो गई.
वहीं अमित शाह के दौरे का विरोध कर रहे कुछ सपाक्स कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बापट चौराहे पर नोकझोंक भी हो गई.
यह वीडियो देखे:- इस बीजेपी विधायक ने दी कोंग्रेसियो को गाली
यह है कार्यक्रम
अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे दशहरा मैदान पहुंचेगे जहां इंदौर संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. अमित शाह इसके बाद इंदौर से झाबुआ पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे कालेज ग्राउंड झाबुआ में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
झाबुआ से वे करीब चार बजे जावरा पहुंचेंगे और भगत सिंह कालेज ग्राउंड में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष जावरा से शाम छह बजे उज्जैन पहुंचेंगे वहां शहनाई गार्डन महानंदा नगर में उज्जैन संभाग के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. अमित शाह भगवान महाकाल के दर्शन भी करेंगे. इसके बाद इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और इंदौर से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

No comments:
Post a Comment