Google ने लॉन्च किया कमाल का ऐप, एक आवाज पर फोन से करवा सकते हैं सारे काम - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 6, 2018

Google ने लॉन्च किया कमाल का ऐप, एक आवाज पर फोन से करवा सकते हैं सारे काम


image credit-https://hindi.news18.com 

इस ऐप के जरिए आप अपने फोन में मौजूद किसी भी ऐप को सिर्फ वॉयस कमांड पर एक्सेस कर सकते हैं.

गूगल पिछले दो सालों से एक ऐसा ऐप बनाने की कोशिश कर रही है जिससे पूरे फोन को मात्र वॉयस कमांड देकर चलाया जा सके. यह ऐप पहले Beta वर्जन में उपलब्ध था लेकिन अब गूगल ने इसे ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इस ऐप का नाम Voice Access है जो यूजर्स को वॉयस कमांड के जरिए टेक्स्ट लिखने, गूगल असिस्टेंट से बात करने और अलग-अलग ऐप्स को खोलने में मदद करता है. इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप और भी कई काम कर सकते हैं.
image credit-https://hindi.news18.com 

ऐसे करता है काम- Voice Access के एक बार एक्टिवेट होने के बाद आप अपने फोन स्क्रीन पर सभी ऐप्स पर नंबर दिखेंगे. इसके जरिए आप आसानी इसे सभी ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं. जैसे सेव बटन या ऑप्शन मेन्यू, या फिर आप नंबर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे अगर आप को सात नंबर पर मौजूद किसी ऐप को खोलना है तो आप 'click 7' बोलकर उस ऐप को खोल सकते हैं. इसके अलावा आप इसे जनरल इंस्ट्रक्शन्स भी दे सकते हैं. जैसे "go back," "show notifications" and "go home." इसकी मदद से आप अपने फोन के Wifi, Bluetooth को भी ऑन कर सकते हैं. आप वॉल्यूम को भी एडजस्ट कर सकते हैं और किसी ऐप को ओपन करने के साथ उसे बंद भी कर सकते हैं.
image credit-https://hindi.news18.com 

मैसेज भी कर सकते है Type- गूगल के Voice Access ऐप के मदद से आप टेक्स्ट भी कंपोज कर सकते हैं इसके अलावा अगर आपने कोई टेक्स्ट गलत लिख दिया है तो आप उसे रिप्लेस, डिलीट कर सकते हैं. इसके अलावा आप इस ऐप की मदद से किसी टेक्स्ट को कट, कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं. इस ऐप में आपको टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का भी ऑप्शन मिलेगा.
image credit-https://hindi.news18.com 


इन लोगों के लिए है फायदेमंद- यह ऐप उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो किसी कारण अपने हाथों से फोन को इस्तेमाल नहीं कर पाते या फिर वे लोग जो हाथों से फोन का इस्तेमाल न कर वॉयस कमांड से ही सभी काम करना चाहते हैं. इसके अलावा वे लोग भी इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं जो एक बार में कई काम कर रहे होते हैं और अपने फोन को भी इस्तेमाल करना चाहते हैं.
image credit-https://hindi.news18.com 

प्ले स्टोर से कर सकते हैं डाउनलोड<br />इस ऐप को आप प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. अभी यह ऐप सिर्फ इंग्लिश कमांड को सपोर्ट करता है लेकिन कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसमें अन्य भाषाओं का भी सपोर्ट मिलेगा.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages