ऑफर / 34,999 रुपए का OnePlus 6 मिलेगा 29,999 में; पहली बार कंपनी दे रही है इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 5, 2018

ऑफर / 34,999 रुपए का OnePlus 6 मिलेगा 29,999 में; पहली बार कंपनी दे रही है इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Add caption

गैजेट डेस्क। OnePlus 6 स्मार्टफोन 10 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर Amazon पर 29,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध रहेगा। दरअसल, Amazon फेस्टिव सीजन को देखते हुए पांच दिन की 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' सेल आयोजित कर रहा है, इसी सेल में OnePlus 6 पर ये डिस्काउंट दिया जाएगा। मई में OnePlus 6 के लॉन्च होने के बाद ये पहला मौका है, जब कंपनी अपने इस स्मार्टफोन पर इतना डिस्काउंट दे रही है। OnePlus 6 फिलहाल 34,999 रुपए की प्राईस पर मार्केट में उपलब्ध है। 

6GB रैम वाला OnePlus 6 मिलेगा 29,999 में

  1. OnePlus 6  को कंपनी ने तीन वैरिएंट में लॉन्च किया था। पहला वैरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज का है, जिसकी कीमत 34,999 रुपए है। दूसरा वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का है जो 39,999 रुपए में मिलता है,जबकि तीसरा वैरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 43,999 रुपए है।

लॉन्च होते ही 10 मिनट में कंपनी ने कमाए थे 100 करोड़ रुपए

  1. कंपनी ने OnePlus 6 को 21 मई 2018 में लॉन्च किया था। इसके बाद पहली ही सेल में कंपनी ने इस स्मार्टफोन से 10 मिनट में 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

स्पेसिफिकेशन


  1. डिस्प्ले6.28 इंच फुल-एचडी (1080x2280 पिक्सल)
    प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रेगन 845
    रैम6GB/8GB
    स्टोरेज64/128/256 GB
    फ्रंट कैमरा16 मेगापिक्सल
    रियर कैमरा16 मेगापिक्सल+20 मेगापिक्सल
    बैटरी3300mAh
    सिक्योरिटी फीचरफेस अनलॉक/ फिंगरप्रिंट सेंसर
    वजन177 ग्राम
News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages