नई पहल: तामिया के सैनिक दंपती ने विकलांग बच्चों संग मनाया जन्मदिवस - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 5, 2018

नई पहल: तामिया के सैनिक दंपती ने विकलांग बच्चों संग मनाया जन्मदिवस



समाचार सवेरा खास खबर- 
जन्मदिन पर महंगी पार्टियों में पैसा बहाने से ज्यादा आनंद विकलांग बच्चों और गरीबों की सेवा में आता है, यदि बचत की गई राशि से जरूरतमंद लोगों की मदत करने में आता है।
ये विचार रायपुर एयरपोर्ट में तैनात तामिया (छिंदवाड़ा) में 5 अक्टूबर 1989 को जन्मे इंडियन रिज़र्व फ़ोर्स के ब्लैक कमांडो श्री विनित कुमार (राजा) सूर्यवंशी के हैं, 


उन्होंने विकलांग बच्चों की मदत कर समाज मे नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने जन्मदिन के खर्चे बचाकर आश्रम के 25 से अधिक विकलांग बच्चों को फिजियोथेरेपी किट दान किया है।

मानसिक रूप से अविकसित बाल गृह माना कैंप, रायपुर में इसका आयोजन किया गया था। इस अवसर पर केक काटकर आश्रम में रहने वाले विकलांग बच्चों को खिलाया गया। तथा उन्हें बॉडीबॉल, योग मैट, टॉफी ,चॉकलेट और नमकीन वितरित किया गया साथ ही 

उन्होंने बताया कि बीते 14 सितम्बर को तामिया विकासखंड के चावलपानी के इंजीनियर विनोद एम. नागवंशी ने जन्मदिन पर खर्च होने वाली राशि को बचाकर जरूरतमंदों की मदत करने की एक अनोखी पहल शुरू का थी जिसका कई लोगों ने समर्थन किया था, विनोद की पहल से ही उन्हें प्रेरणा मिली इसलिये उन्होंने भी गरीब और विकलांग बच्चों की मदत करने का संकल्प लिया था। ज्ञात हो कि श्री विनीत कुमार सूर्यवंशी मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की आदिवासी तहसील तामिया के एक छोटे से ग्राम अलीवारा (बिजौरी) है से हैं।

 जन्मदिन पर रोपे पौधे-

विनीत ने आश्रम में वृक्षारोपण करते हुए सहरानीय कार्य किया है। कार्यक्रम में तामिया(छिंदवाड़ा) से पहुंचे उनके पिता श्री के. पी सूर्यवंशी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के ट्रेनर व हेड मनीषा पांडेय, टीचर प्रीती शुक्ला, कविता शर्मा,कर्मचारी कूड़म्मा बाई, भगत बाबू, शशि देवास, महिला कमांडो रोहिनी सूर्यवंशी व बेटी गौरवी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages