- 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से पहले इंदौर में होना था मैच
- सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को खेला जाएगा
खेल डेस्क. भारत-वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्टूबर को होने वाला दूसरा वनडे इंदौर की जगह विशाखापत्तनम में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को होल्कर स्टेडियम से मैच को डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया। बीसीसीआई ने मुफ्त पास विवाद के बाद यह निर्णय लिया। पांच वनडे सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में 21 अक्टूबर को खेल जाएगा।
विशाखापत्तनम में स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50 हजार
- बीसीसीआई और मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के बीच मुफ्त पास वितरण को लेकर विवाद चल रहा था। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, किसी स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता के 10 फीसद टिकट ही मुफ्त में बांटे जा सकते हैं। डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50 हजार है।
- होल्कर स्टेडियम की क्षमता करीब 27,000 दर्शकों की है। ऐसे में एमपीसीए अधिकतम 2,700 मुफ्त टिकट बांट सकता है। इससे पहले एमपीसीए सचिव ने कहा था कि स्टेडियम के पवेलियन ब्लॉक में करीब 7,200 सीटें हैं, इसलिए हम 720 टिकट ही बांट सकते हैं। विवाद नहीं सुलझने के बाद बीसीसीआई ने मैच को शिफ्ट कर दिया।
- UPDATE: Second Paytm ODI against Windies shifted to Visakhapatnam #INDvWI— BCCI (@BCCI) October 3, 2018
Full details here 👉👉👉 https://t.co/hehwdLc5JW pic.twitter.com/fdxsxuZr8d - वनडे सीरीज का कार्यक्रम
तारिख मैच जगह 21 अक्टूबर पहला वनडे गुवाहाटी 24 अक्टूबर दूसरा वनडे विशाखापत्तनम 27 अक्टूबर तीसरा वनडे पुणे 29 अक्टूबर चौथा वनडे मुंबई 1 नवंबर पांचवां वनडे तिरुवनंतपुरम

No comments:
Post a Comment