वेस्टइंडीज सीरीज / भारत ने पहली बार टेस्ट से एक दिन पहले आखिरी-12 का ऐलान किया - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 3, 2018

वेस्टइंडीज सीरीज / भारत ने पहली बार टेस्ट से एक दिन पहले आखिरी-12 का ऐलान किया

    image credit- https://www.bhaskar.com
  • .पृथ्वी शॉ को मिल सकता है टेस्ट कैप पहनने का मौका
    .वे दलीप ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

    .इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में अर्धशतक लगाने वाले हनुमा विहारी को जगह नहीं

  • राजकोट. टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट चार अक्टूबर से राजकोट में खेलेगी। हालांकि, उसने परंपरा के विपरीत पहली बार मैच से एक दिन पहले अपने आखिरी-12 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया। अब तक मैच वाले दिन ही खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जाती थी। इस ऐलान के साथ ही पृथ्वी शॉ का टेस्ट में डेब्यू करना भी लगभग तय हो गया। कल यदि भारत को बल्लेबाजी का मौका मिला तो वे केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

    अभ्यास मैच में 90 रन बनाने वाले मयंक जगह नहीं बना पाए

    1. 1.पहले टेस्ट के लिए लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर को आखिरी 12 में चुना गया है।
    2. 2.इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में 56 रन बनाने वाले हनुमा विहारी टीम में जगह नहीं बना पाए। मयंक अग्रवाल को भी जगह नहीं मिली। उन्होंने भारतीय अध्यक्ष बोर्ड एकादश और वेस्टइंडीज के बीच हुए अभ्यास मैच में 90 रन की पारी खेली थी। घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए खेलते हुए भी मयंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
    3. इंग्लैंड दौरे पर पृथ्वी को नहीं मिला था मौका

      3.पृथ्वी शॉ आखिरी-12 में शामिल किए गए। इंग्लैंड में सीरीज के लिए भी उन्हें एक टेस्ट के लिए चुना गया था, लेकिन तब 18 साल का यह खिलाड़ी आखिरी-11 में जगह नहीं बना पाया था।
    4. विराट ने कहा- पृथ्वी दबाव नहीं लें

      4.विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘सिर्फ टॉप ऑर्डर ही है, जहां प्रयोग की जरूरत है। पृथ्वी इसे एक मौके के तौर पर लें, न कि दबाव के तौर पर।’ पृथ्वी के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सात शतक और पांच अर्धशतक हैं।
    5. पृथ्वी ने रणजी और दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक लगाया था

      5.पृथ्वी ने नवंबर, 2016 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। तब उन्होंने उस मैच में शतक जड़ा था। इसके करीब एक साल बाद उन्होंने दलीप ट्रॉफी में डेब्यू करते समय भी शतक लगाया। वे दलीप ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं।
  • पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत

    6.मयंक के आखिरी-12 में नहीं चुने जाने से यह भी स्पष्ट हो गया है कि टीम इंडिया पहले टेस्ट में पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतरेगी। ऐसे में शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। वे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
    1. 7.भारत तीन विशेषज्ञ स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ उतर सकता है, जबकि मोहम्मद शमी और उमेश यादव तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में निचले क्रम में जडेजा बल्ले से अच्छा सहयोग देने में सक्षम हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages