LIVE / पहले टेस्ट में भारत का पहला विकेट गिरा, राहुल शून्य पर पवेलियन लौटे - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 3, 2018

LIVE / पहले टेस्ट में भारत का पहला विकेट गिरा, राहुल शून्य पर पवेलियन लौटे

image credit- https://www.bhaskar.com
  1. भारत के 293वें टेस्ट क्रिकेटर बने पृथ्वी शॉ, वे डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा ओपनर भारतीय
  2. इस सीरीज से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी का मौका मिलेगा
  • राजकोट. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट यहां जारी है। भारत का स्कोर छह ओवर में एक विकेट पर 25 रन है। पृथ्वी शॉ 23 और चेतेश्वर पुजारा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस टेस्ट से पृथ्वी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें शॉननन ग्रैब्रिएल ने एलबीडब्ल्यू किया।

    इससे पहले भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस सीरीज को भारतीय टीम नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले सीरीज की तैयारी के तौर पर ले रही है। वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान जेसन होल्डर के टखने में चोट लग गई है। इस कारण इस टेस्ट में वेस्टइंडीज की कमान कार्लोस ब्रैथवेट संभाल रहे हैं।

    image credit- https://www.bhaskar.com
    विराट ने पृथ्वी को टेस्ट कैप दीः  इस टेस्ट में टीम इंडिया नई ओपनिंग जोड़ी के साथ खेली। पृथ्वी शॉ ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत की। पृथ्वी देश के 293वें टेस्ट क्रिकेटर हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें टेस्ट कैप दी। पृथ्वी भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के क्रिकेटर हैं। उनकी उम्र 18 साल 329 दिन है। उनसे पहले विजय मेहरा ने 17 साल 265 दिन की उम्र में 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तत्कालीन बांबे के ब्रेबोर्न स्टेडियम में भारत के सलामी बल्लेबाज के तौर पर डेब्यू किया था। पृथ्वी रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी डेब्यू में शतक लगा चुके हैं। वे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान भी हैं।
    भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू का रिकॉर्ड सचिन के नाम
    खिलाड़ी
    डेब्यू के समय उम्र
    सचिन तेंडुलकर16 साल 205 दिन
    विजय मेहरा17साल 265 दिन
    अमृतसर गोविंदसिंह मिल्खा सिंह18 साल 13 दिन
    पृथ्वी शॉ18 साल 329 दिन

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
    भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, कुलदीप यादव। 
    वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), सुनील अंबरीश, देवेंद्र बिशू, रोस्टन चेज, शेन डॉर्विच, शॉननन गैब्रिएल, हेमिल्टन, हेटमायर, शाई होप, शेर्मन लेविस, कीमो पॉल, काइरेन पावेल, जोमेर वारिकैन और अल्जारी जोसेफ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages