![]() |
| image credit-https://bhaskar.com |
राहुल गांधी मुरैना में सभा करके रवाना, 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे।
- 👉राहुल बोले- सबका भाषण सुनो, लेकिन नीयत साफ रखो और सही चुनो
- 👉सबसे बड़ा भ्रष्टाचार जमीन में हो रहा है, मैं किसानों के साथ खड़ा रहा
- मुरैना. एकता परिषद की रैली में शामिल हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, देश में हरित क्रांति ने किसानों को मजबूत किया और अधिकार दिया। हम जमीन अधिग्रहण बिल लाए। अब जमीन किसानों और पंचायत से पूछकर ली जाएगी। मार्केट रेट से चार गुना ज्यादा कीमत देनी होगी, लेकिन भाजपा सरकार किसानों और गरीबों की जमीन उद्योगपतियों को दे रही है।
- राहुल गांधी ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के पास ज्यादा सांसद नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी का हर एक सांसद आपके अधिकार के लिये लड़ा। लोकसभा में और राज्यसभा में हमने भाजपा को रोका। 2014 में नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार बनी और कुछ ही दिनों में पता चलता है कि जमीन अधिग्रहण को भाजपा खत्म करना चाहती है।" उन्होंने आगे कहा, "सबसे बड़ा भ्रष्टाचार जमीन में हो रहा है। मैं किसानों के साथ भट्टा परसौल, ओडिसा में खड़ा रहा। मध्य प्रदेश में किसानों के साथ खड़ा हूं। देखना होगा कि झूठे वादे कौन कर रहा है। अनिल अंबानी, विजय माल्या और नीरव मोदी के साथ कौन खड़ा है। कौन किसानों के साथ है कौन आदिवासियों के साथ है।"
- हमारी सरकार आई तो लागू होगा ट्राइबल बिल : राहुल गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आई तो ट्राईबल बिल किया जाएगा। नोटबंदी की पूरा देश लाईन में खड़ा हुआ। हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का काला धन सफेद किया गया, कोई जेल नहीं गया। मगर 15 लाख रुपये किसी भी गरीब को नहीं मिला। जल, जंगल, जमीन का आपका हक हम आपको देकर रहेंगे। इससे पीछे नहीं हटने वाले। मध्य प्रदेश के किसानों से मैं कहना चाहता हूं कि - हमने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी खेत के आधार पर बीमा का पैसा देगी। "
- किसान दुखी है, परेशान है जी नहीं पा रहा : सबसे पहले नीयत पहचानिए। अगर आपने नीयत पहचान ली तो सही आदमी चुनेंगे। समाधान सिर्फ कर्जा माफ करने से नहीं होगा। किसान की जिंदगी बदलने से समाधान होगा। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, टेलीकॉम क्रांति का काम हमने करके दिखाया है। आज जी नहीं पा रहा है। इसीलिए हम किसान की मदद करते हैं। दूसरी तरफ उल्टा है, मोदी जी सोचते हैं इससे हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का फायदा होगा या नुकसान।
- अनिल अंबानी की जेब में मोदी जी ने 30 हजार करोड़ जेब में डाल दिया : अनिल अंबानी जी ने मोदी जी से कांट्रैक्ट मांगा तो उन्होंने बिना किसी से पूछे सीधा 30,000 करोड़ रुपये उसकी जेब में डाल दिया। प्रधानमंत्री जी फ्रांस जाते हैं, कांट्रैक्ट बदलते हैं, कांट्रैक्ट एचएएल से छीनकर अपने मित्र अंबानी को देते हैं। 526 करोड़ का हवाई जहाज 1600 करोड़ रुपये में खरीदा जाता है।
- विजय माल्या वित्तमंत्री को बताकर लंदन जाता है: हिंदुस्तान की एयरफोर्स के लिये यूपीए सरकार 526 करोड़ में हवाई जहाज खरीदती है। इस हवाई जहाज को बनाने का कांट्रैक्ट एचएएल को दिया जाता है। वित्त मंत्री जेटली जी विजय माल्या की बात सुनते हैं, लेकिन न तो ईडी को, न तो सीबीआई को न ही पुलिस को बताते हैं। विजय माल्या हिंदुस्तान के बैंक से 10,000 करोड़ रुपये लेकर भाग गया। जाने से पहले वित्त मंत्री जेटली जी संसद भवन में मिलते हैं। विजय माल्या उनसे कहता है कि मैं लंदन जा रहा हूं।
- नीरव मोदी 35 हजार करोड़ लेकर भाग गया : कांग्रेस ने उस समय मनरेगा को चलाने के लिये 35 हजार करोड़ रुपए दिए। नीरव मोदी हिंदुस्तान के बैंकों से 35 हजार करोड़ रुपए चोरी करके भाग गया और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर मनरेगा को देखे तो इसकी पूरी शक्ति पंचायत में थी। मोदी जी की सरकार आयी और पंचायतों को उन्होंने कमजोर किया। हमने जो अधिकार आपको दिया, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने छीना
- जबलपुर में उमा घाट पर मां नर्मदा का पूजन फिर रोड शो : राहुल गांधी के लिए ग्वारीघाट के आयुर्वेदिक कॉलेज कैंपस में अस्थाई हैलीपेड बनाया गया है। राहुल गांधी का यहां से रोड-शो का कार्यक्रम है। इसके पहले वह उमा घाट पर नर्मदा पूजा और आरती करेंगे। इसके बाद वह रोड-शो पर निकल पड़ेंगे। रोड शो करीब 7 किमी का होगा।
- रामपुर चौक से 3.30 बजे रोड शो शुरू होगा, जो गोरखपुर चौक, शास्त्री ब्रिज, तीन पत्ती, मालवीय चौक होते हुए कमानिया गेट, गोहलपुर, अब्दुल हमीद चौक होते हुए रद्दी चौक पहुंचकर ख़त्म होगा। राहुल गांधी की सुरक्षा में जबलपुर में करीब 15 सौ जवान तैनात किए गए हैं। 68 पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखेंगे। एसपीजी ने उमा घाट को अपने घेरे में ले लिया है।
- News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment