भोपाल / सीएम के ओएसडी एसएन रूपला ने दिया इस्तीफा, सुसनेर से लड़ सकते हैं चुनाव - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 6, 2018

भोपाल / सीएम के ओएसडी एसएन रूपला ने दिया इस्तीफा, सुसनेर से लड़ सकते हैं चुनाव


image credit-https://bhaskar.com

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस एसएन रूपला ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है और इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि रूपला आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

वर्तमान में इस सीट से भाजपा के मुरलीधर पाटीदार विधायक हैं। शिक्षक नेता होने के कारण पिछली विधानसभा में इन्हे भाजपा से टिकट मिला था। यहां बता दें कि रूपला का मूल निवास भी आगर-मालवा ही है। यह भी कहा जा रहा है कि रूपला चुनाव के दौरान पूरे समय मुख्यमंत्री के साथ भी रह सकते हैं। क्योंकि ओएसडी के पद पर रहते वे किसी भी राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं ले सकते थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages