![]() |
| image credit-https://bhaskar.com |
गैजेट डेस्क. हाल में जर्मनी में डीमैक्सको ईवेंट के दौरान फेसबुक ने अपने ब्लूप्रिंट कोर्सेज को प्रमोट किया। इसके लिए कंपनी ने एजुकेशनल सेशन्स की सीरीज पेश की। इन्हीं में से एक सेशन के दौरान में फेसबुक की टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के ऑप्शन्स का बेहतरीन उपयोग करने और उन्हें दिलचस्प बनाने के लिए यूजर्स को कुछ टिप्स भी दिए।
👊ये थे प्रमुख टिप्स 👊
रेनबो टेक्स्ट
- 1
- 👉इंस्टाग्राम स्टोरीज में अलग-अलग टेक्स्ट कलर ऑप्शन्स मौजूद होते हैं। ईवेंट के दौरान बताया गया कि यूजर चाहें तो इंद्रधनुषी रंगों में टेक्स्ट भी बना सकते हैं।
- 👉इसके लिए क्लासिक या स्ट्रॉन्ग व लार्ज फॉन्ट को पिक करें। इसके बाद हर अक्षर को सिलेक्ट करके नीचे दिए गए कलर बार से एक-एक वर्ड के लिए को इन्द्रधनुष के रंग का कलर सिलेक्ट कर सकते हैं।
फोटोज में फेस फिल्टर्स
- 2
- 👉अगर आप स्टोरीज फ्रेम्स को ज्यादा अपीलिंग या इंटरेस्टिंग बनाना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम के फेस फिल्टर टूल्स को फोटोज या इमेजेज में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- 👉फोटोज में मौजूद फेशियल फीचर्स को देखकर ये फिल्टर्स उसमें आपकी पसन्द के अनुसार क्रिएिटविटी एड करने की सुविधा देते हैं।
मोशन पिनिंग
- 3
- 👉कई यूजर्स को इंस्टाग्राम स्टोरीज में मोशन पिन को यूज करने में दिक्कत आती है।
- मोशन पिनिंग से किसी वीडियो के अंदर 3D ऑब्जेक्ट अटैच किया जा सकता है।
- 👉इसमें समस्या यह है कि वह वीडियो प्ले करने के दौरान भी मौजूद रहता है। आमतौर पर ऐसा कलर एक टेक्निकल लिमिटेशन के कारण होता है।
- 👉जब पिनिंग ऑब्जेक्ट वाली सरफेस और सराउंडिंग्स को अलग करने में सिस्टम को दिक्कत आती है तो इसका मतलब है कि पिन्स काम नहीं कर रहे।
- 👉इसलिए बैकग्राउंड और जिस सरफेस पर ऑब्जेक्ट को पिन किया गया है, उनके बीच थोड़ा बहुत कॉन्ट्रास्ट रखने की जरूरत होती है।
लेयरिंग
- 4
- 👉आप जितनी भी वीडियो स्टोरीज बनाते हैं, उनमें से प्रत्येक में एक से ज्यादा फिल्टर या इफेक्ट जोड़ सकते हैं।
- 👉इसके लिए आपको फिल्टर अप्लाय करने के बाद वीडियो को सेव करके री-ओपन करना होगा और फिर दूसरे को अप्लाय करना होगा।
- News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment