Ratlam SP Gaurav Tiwari - नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिसकर्मियों के बच्चों एवं महिलाओं को दी जानकारी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 9, 2018

Ratlam SP Gaurav Tiwari - नवीन पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिसकर्मियों के बच्चों एवं महिलाओं को दी जानकारी

Ratlam SP Gaurav Tiwari
अपराधों व कानूनी प्रावधान के बारे में बताया 


SP Gaurav Tiwari फिर एक्शन में दिखें, मजनुओं की लगाई क्लास | Ratlam News




दिनांक 8.9.18 को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर आभास कार्यक्रम पुलिस परिवार एवं सुरक्षा अधिकार पुलिसकर्मी के परिवार की महिलाओं एवम उनके बच्चों के लिए आयोजित किया गया । उक्त मौके पर श्री गौरव तिवारी, पुलिस अधीक्षक रतलाम, श्री प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रतलाम, श्रीमती आभा तिवारी, डॉ.अनुष्का शर्मा, कु. सीमा शर्मा एपीपी., चाइल्ड लाइन अधिकारी श्री प्रेमपाल सिंह, कु. खुशबू जोशी, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक, श्रीमती गीता पोरवाल शिक्षक एवं पुलिस अधिकारी तथा पुलिस परिवार की महिलाएं एवम बच्चे उपस्थित थे उक्त मौके पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वास्थ्य एवम शिक्षा पर ध्यान देने के संबंध में समझाया गया। 



श्रीमती आभा तिवारी एवम डॉ. अनुष्का शर्मा द्वारा भी महिलाओं और बच्चों को स्वच्छता, सुरक्षा एवं शिक्षा पर ध्यान देने के संबंध में समझाया गया। चाइल्ड लाइन अधिकारी श्री प्रेमपाल सिंह द्वारा 1098 चाइल्ड लाइन हेल्प नंबर के संबंध में विस्तार से समझाया एवं उसके एक बार उपयोग हेतु महिला और बच्चों को बताया गया । कु. सीमा विश्वास,एपीपी द्वारा महिला और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में एवं कानूनी प्रावधान के बारे में बताया । 

कुमारी खुशबू जोशी द्वारा सेल्फ डिफेंस के तरीकों को प्रेक्टिकल रूप में करके दिखाया। उनि पिंकी आकाश द्वारा निर्भया मोबाइल न.7049127232, सहेली हेल्प लाइन न.7587621691एवम ऊर्जा डेस्क के सम्बंध में विस्तार से बताया। साथ ही बच्चों को फिल्म के माध्यम से गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया। अंत मे सभी को स्वल्पाहार भी कराया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages