सीरियल किलर आदेश खामरा ने कई खुलासे किए, अब तक 30 कत्ल कबूले; इनमें 22 अनसुलझे थे, आठ मामलों में वह जेल जा चुका है - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, September 9, 2018

सीरियल किलर आदेश खामरा ने कई खुलासे किए, अब तक 30 कत्ल कबूले; इनमें 22 अनसुलझे थे, आठ मामलों में वह जेल जा चुका है

चंदेरी में पांच, विदिशा में दो और रायपुर में पांच लोगों को मारकर फेंका


आदेश पहले पुलिस से बोला- घूरो मत, को-ऑपरेट करो 


भोपाल.  ट्रक ड्राइवर और क्लीनर्स के सीरियल किलर आदेश खामरा को फिलहाल याद ही नहीं कि उसने अब तक कितने बेकसूरों का कत्ल कर दिया है। पूछताछ में उसका हर खुलासा पुलिस को हैरान कर रहा है। अब तक बिलखिरिया पुलिस उससे हत्या की 30 संगीन वारदातों का खुलासा करा चुकी है। इनमें 22 ऐसी हैं, जिन्हें पुलिस कभी सुलझा ही नहीं पाई थी।
 हर कत्ल पर आदेश के हिस्से में महज 25 से 30 हजार रुपए ही आते थे। इन 30 में से एक हत्या तो उसने 25 हजार रुपए की सुपारी लेकर भी की है। शनिवार देर रात कड़ी पूछताछ में उसने 16 हत्याएं और कबूल कीं, जिनमें आठ के आरोप में वह जेल भी जा चुका है। शुक्रवार रात पूछताछ के बीच एसपी साउथ राहुल लोढा को रायपुर पुलिस का कॉल आया। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव के पास अलग-अलग स्थानों पर जंगल में तीन ड्राइवर-क्लीनर के शव मिले थे। वहीं, बेमतरा के पास पुलिया के नीचे एक और बिलासपुर के पास नदी में एक शव मिला है। इस आधार पर पुलिस ने आदेश खामरा से सवाल किए तो उसने इन पांचों बेकसूरों की हत्या और पूरा घटनाक्रम भी पुलिस के सामने उगल दिया। पुलिस का दावा है कि वह अगली वारदात के बारे में तभी बता रहा है, जब उससे जुड़े सवाल किए जाएं। इसलिए देशभर की पुलिस को उसके पकड़े जाने की जानकारी भेज दी गई है। ताकि देशभर में हुईं उन हत्याओं का भी खुलासा हो सके, जिन्हें वह अब भी छिपा रहा है।

खैनी खाई, फ्रेश हुआ...फिर बोला- लिखो, अब सब बताता हूं 
एसपी राहुल लोढा के सवाल
एसपी
- मेरे पास तेरा पूरा कच्चा चिट्ठा है, बता तूने कितनों को मारा है?
आदेश :
 साहब, आप मेरी पूरी सीडीआर देख लो, वहां मेरी लोकेशन ही नहीं मिलेगी।
एसपी : यानी तूने और भी कत्ल किए हैं, मैंने पता किया तो तेरे लिए ठीक नहीं होगा, खुद ही बता दे?
आदेश : साहब, अब मैं हल्का (मानसिक रूप से) होना चाहता हूं। लिखो, सब बताता हूं।

एएसपी दिनेश कौशल के सवाल
एएसपी : जो तूने बिलखिरिया से ट्रक उठाया था, उसका लड़का हमारे पास है, अब बोल?
आदेश : आप सही हो साहब, उसका कत्ल भी मैंने ही किया था।
एएसपी : जयकरण ने हमें सब बता दिया है, अब तूं भी मुंह खोलना शुरू कर दे?
आदेश : सर, मैं सब में नहीं था, केवल एमपी नगर और मंडीदीप में ही मारा है।
होशंगाबाद में पेड़ पर लटके मिले थे बुजुर्ग दंपती के शव... शक के घेरे में आए कॉन्ट्रेक्टर से 25 हजार की सुपारी लेकर उनके बेटे की भी हत्या कर दी
एसपी साउथ ने बताया कि पूछताछ में आदेश ने होशंगाबाद के शाहपुर गांव निवासी जगदीश कीर की हत्या करना भी कबूल किया है। आदेश ने पुलिस को बताया है कि जगदीश के पिता गेंदालाल कीर (85) और मां कौशल्या (70) के शव उन्हीं के खेत में लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटके मिले थे। 21 अगस्त 2013 को इस मामले में शिवपुर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान शिवपुर पुलिस आरोपियों को नहीं तलाश पाई और मामले में खात्मा लगा दिया। जगदीश इस मामले में एक कॉन्ट्रेक्टर समेत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहा था। पुलिस अफसरों से इस संबंध में 10 बार लिखित शिकायत भी की थी। आदेश का दावा है कि उक्त कॉन्ट्रेक्टर ने आदेश को जगदीश की हत्या की सुपारी दी थी।

शराब में नशीली दवा मिलाकर रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया : आदेश ने इसके एवज में कॉन्ट्रेक्टर से 25 हजार रु. में सौदा तय किया था। साथ ही अपने बेटे की शादी करवाने का वादा भी लिया था। जगदीश को आदेश पहले से जानता था। 30 अप्रैल 2015 की शाम वह जगदीश को बरखेड़ा के जंगल में शराब पिलाने ले गया। यहां शराब में नींद की गोलियां मिला दीं। इसे पीते ही वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे बरखेड़ा के रेलवे ट्रैक पर लिटा दिया, कुछ देर बाद ही तेज रफ्तार ट्रेन ने जगदीश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। औबेदुल्लागंज थाना क्षेत्र की बरखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की और इसे साधारण हादसा मानते हुए केस में खात्मा भी लगा दिया।

आदेश का दावा जो सच निकला, कॉन्ट्रेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ा : उसके बयान को पुलिस ने वेरिफाई करवाया। शिवपुर थाने में गेंदालाल और कौशल्या के मर्डर की केस डायरी पुलिस को मिल गई। इसमें वो 10 शिकायतें भी मिलीं, जो जगदीश ने पुलिस से की थीं। जगदीश कीर की मर्ग डायरी भी औबेदुल्लागंज थाने में काफी तलाश के बाद मिल गई। इसमें पुलिस ने खात्मा लगा दिया था। पुलिस ने उस कॉन्ट्रेक्टर से भी पूछताछ की, जिस पर जगदीश ने आरोप लगाए थे। बिलखिरिया पुलिस ने आगे की विवेचना के लिए कॉन्ट्रेक्टर को शिवपुर पुलिस को सौंप दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages