*पुलिस ने की गांधीगिरी*
*हेलमेट लगाने वालो को मिला गुलाब 🌹*
छिंदवाड़ा। हमेशा सख्त कार्यवाही को लेकर जानी जाने वाली पुलिस ने शहर में आज एक नई तरीके की पहल कर खूब सुर्खियां बटोरी। वाहन चालको पर पुलिस ने आज ना ही कोई चालान किया ना उन्हें रोका ।
जबकि हेलमेट पहनने वाले वाहन चालको को पुलिस ने सम्मानित करते हुए उन्हें गुलाब का फूल भेट किया।
एसपी अतुल सिंह के निर्देश पर यातयात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत आज यातायात डीएसपी सुदेश सिंह ने सड़क नियमो का पालन करने वाले वाहन चालको को गुलाब का फूल उपहार दिया।
जबकि सड़क नियमो को नही मानने वाले वाहन चालको को समझाइश दी कि सड़क नियमो का पालन कर अपने और अपने परिवार का ध्यान रखे। पुलिस की इस गांधीगिरी की हर नागरिक ने भूरी भूरी प्रशंसा की।
*सिर्फ पुलिस वाहनों पर हुई कार्यवाही🏍*
ऐसे वाहन जिन पर नंबर प्लेटों की जगह पुलिस लिखा हुआ था और उन्होंने हेलमेट नही पहना था आज उन्ही वाहनों पर चालनी कारवाही हुई जिसमे कई पुलिस वालो का चालान हुआ ।
जबकि नंबर की जगह पुलिस लिखने पर यातायात डीएसपी सुदेश सिंह ने कई पुलिस परिजनों को फटकार भी लगाई ।
*बड़े वाहनों में लगे रिफलेक्टर🚛*
कई बार बड़े वाहन सड़को के किनारे खड़े होते है जिसमे रिफेलेक्टर नही होने के कारण अक्सर जानलेवा हादसे हो जाते है।
इन हादसों को रोकने यातायात पुलिस द्वारा आज शहर में कई बड़े वाहनों पर रिफेलेक्टर रेडियम लगाया गया।
इन हादसों को रोकने यातायात पुलिस द्वारा आज शहर में कई बड़े वाहनों पर रिफेलेक्टर रेडियम लगाया गया।






No comments:
Post a Comment