विराट ने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 23 और दूसरी में 9 रन बनाए थे
- कोहली ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था
- उन्होंने 4 टेस्ट में 300 रन बनाए, जिसमें पहले दो मैच में केवल 43 रन ही थे
खेल डेस्क: विराट कोहली ने सिडनी टेस्ट में हुई घटना को अपने करियर का सबसे खराब क्षण बताया। कोहली ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान दर्शकों की तरफ अभद्र इशारा किया था। कोहली ने उस टेस्ट के बाद एडिलेड में अपने टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक लगाया था।
कोहली ने मासिक क्रिकेट मैगजिन विजडन से कहा, "घटना के बाद मैच रेफरी रंजन मदुगले ने उन्हें बुलाकर मामले की जानकारी ली थी। उन्होंने रेफरी से माफी मांगते हुए प्रतिबंध नहीं लगाने की बात कही थी।"
हूटिंग के बाद गलत इशारा किया: कोहली ने कहा, "मुझे सिडनी टेस्ट की घटना अब तक सबसे ज्यादा याद है। तब मैंने हूटिंग के बाद ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के सामने गलत इशारा करने का फैसला किया था। मदुगले एक अच्छे इंसान हैं। वे समझ रहे थे कि मैं युवा खिलाड़ी हूं। इस उम्र में ऐसी गलतियां हो जाती है।" कोहली ने उस मैच की पहली पारी में 23 और दूसरी में 9 रन बनाए थे। घटना के बाद कोहली ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि क्रिकेटर को दर्शकों के हूटिंग का पलटकर जवाब नहीं देना चाहिए।
i agree cricketers dont have to retaliate. what when the crowd says the worst things about your mother and sister. the worst ive heard— Virat Kohli (@imVkohli) January 4, 2012
News Source:this article has been taken from https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment