एशिया कप में रोहित शर्मा संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, विराट कोहली को दिया आराम - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 1, 2018

एशिया कप में रोहित शर्मा संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, विराट कोहली को दिया आराम


15 से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एशिया कप के लिए टीम का ऐलान किया। इसकी कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। बीसीसीआई ने नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है। टीम में नया चेहरा खलील अहमद होंगे। एशिया कप में छह टीमें खेलेंगी। इनमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं। छठी टीम वह होगी, जो एशिया कप क्वालिफायर का फाइनल जीतेगी। इसका फैसला 6 सितंबर को होगा।

बीसीसीआई के मुताबिक, विराट कोहली पर बहुत ज्यादा वर्कलोड देखते हुए यह फैसला किया गया। बोर्ड ने बताया, "वे कुछ दिनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले हमारे उत्कृष्ट खिलाड़ियों को संभालकर रखने की जरूरत है। उन पर कुछ ज्यादा ही वर्कलोड हो गया था। हमने शुरुआत विराट से की है। उन्हें एशिया कप के लिए आराम दिया गया है।"
टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडु, मनीष पांडेय, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages