15 साल बाद रिलायंस फिर लाया 501 रुपए में फोन का ऑफर, पुराने फोन के बदले मिलेगा, ब्रॉडबैंड सर्विस भी लॉन्च होगी - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 5, 2018

15 साल बाद रिलायंस फिर लाया 501 रुपए में फोन का ऑफर, पुराने फोन के बदले मिलेगा, ब्रॉडबैंड सर्विस भी लॉन्च होगी

रिलायंस इंडस्ट्री की गुरुवार को 41वीं सालाना बैठक गुरुवार को हुई।

  • 15 अगस्त से जियो फोन-2 मात्र 2,999 रुपए में मिलेगा
  • जियो ने 22 महीनों में अपना कस्टमर बेस दोगुना बढ़ा लिया है
मुंबई.रिलायंस 15 साल बाद फिर अपने कस्टमर को 501 रुपए में मोबाइल फोन देगा। यह ऑफर जियो के मॉनसून हंगामा ऑफर के तहत दिया जाएगा, जो 21 जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले रिलायंस ने 1 जुलाई 2003 को रिलायंस इंफोकॉम के तहत 501 रुपए में मोबाइल फोन लॉन्च किया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं सालाना बैठक में चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बताया कि जियोफोन पर वॉयस कमांड से यूट्यूब, वॉट्सऐप और फेसबुक के ऐप चलेंगे। जियो फोन में कई भाषाओं में वॉइस कमांड फैसिलिटी की सुविधा होगी।
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने 22 महीनों में अपना कस्टमर बेस दोगुना बढ़ा लिया है। जियो ने गीगा टीवी फैसिलिटी लॉन्च की है। इसमें अल्ट्रा एचडी के साथ एंटरटेनमेंट फीचर होंगे। उन्होंने बताया कि जियो फोन पर 15 अगस्त से यू ट्यूब, फेसबुक, वॉट्सऐप फैसिलिटी मिलेगी। जियो फोन मॉनसून हंगामा ऑफर जुलाई 21 से शुरू होगा। मौजूदा फोन को 500 रुपए में नए जियो फोन से बदल सकेंगे। 1 जुलाई 2003 को रिलायंस इंफोकॉम ने 501 रुपए में मोबाइल फोन लॉन्च किया था। तब इसे मोबाइल क्रांति लाने का दावा किया गया था। उस वक्त मुकेश और अनिल अंबानी साथ थे। ये सीडीएमए तकनीक पर चलने वाला फोन था और इसके साथ 149 और 249 रुपए वाला
पैक लेना होता था। इसे धीरूभाई अंबानी पायोनियर ऑफर नाम दिया गया था।
जियो का मुनाफा 20.6% बढ़ा: मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो का मुनाफा 20.6% से बढ़कर 36 हजार 75 करोड़ रुपए पहुंच गया। रिलायंस भारत की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर कंपनी बन गई है और एक साल में कंपनी ने 42 हजार 553 करोड़ रुपए जीएसटी का भुगतान किया। अब हमारी कंपनी का लक्ष्य तमाम छोटे-बड़े कारोबारियों तक डिजिटल टूल्स और तकनीक पहुंचाना है। रिलायंस रिटेल भारत की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली रिटेल कंपनी है। पिछले साल 35 करोड़ से ज्यादा ग्राहक आए। पिछले साल 69,000 करोड़ का रेवेन्यू मिला और 4,000 से ज्यादा नए स्टोर खोले।
जियो गीगा टीवी भी लॉन्च: मुकेश अंबानी ने इस दौरान जियो गीगा टीवी लॉन्च करने की भी घोषणा की। यह गीगा फाइबर सर्विस की मदद से चलेगी। उन्होंने बताया कि इस टीवी पर दुनिया का बेस्ट एजुकेशनल कंटेंट मिलेगा। साथ ही इसकी मदद से बच्चे बिना टीचर की मदद से ही पढ़ सकेंगे। इस टीवी की मदद से ही डॉक्टर मरीजों का इलाज दूर बैठकर भी कर सकेंगे।
News Source::This article has been taken from https://bhaskar.com

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages