पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों में शानदार बारिश का दौर बीते चौबीस घंटे से जारी है।
भोपाल। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के बाकी जिलों में बारिश का दौर चौबीस घंटे से जारी है। भारी बारिश के चलते भोपाल का सागर से सड़क संपर्क दोपहर में दो घंटे के लिए टूटा रहा। बेगमगंज के पास बीना नदी उफान पर है। वहीं रायसेन में दरगाह के पास रपटे पर पानी आ गया।
- भोपाल मौसम केंद्र ने अगले 48 घंटों में सागर, दमोह, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सीहोर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन एवं सिवनी में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
- बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्यादा उज्जैन में 46.0 और भोपाल शहर में 47.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
- गुरुवार दोपहर तक भोपाल जिले अधिकांश जिलों में तेज बारिश हो रही है। रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील में सागर मार्ग पर बीना नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। एहितयात के तौर पर यातायात को रोक दिया गया है। वहीं विदिशा और सीहोर में सुबह से ही अच्छी बारिश हो रही है।
- जून महीने में भले ही प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया हो, लेकिन मालवा क्षेत्र के कुछ जिलों को छोड़कर मूसलाधार बारिश बाकी जिलों में देखने को नहीं मिली।
- मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन फलौदी अजमेर के आसपास है। यह राजस्थान से मध्य यूपी, पूर्वी उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसी कारण बारिश हो रही है। अगले 48 घंटे ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
चौबीस घंटे में कहां कितनी बारिश
छिंदवाड़ा- 06.2, जबलपुर- 10.7, ग्वालियर- 02.4, इंदौर- 25.8, सागर- 07.4, दमोह- 07.0, रायसेन- 09.0, उज्जैन- 46.0, शाजापुर- 05.0, रतलाम- 14.0, होशंगाबाद- 0.2, पचमढ़ी- 04.0, बैतूल- 01.4, नरसिंहपुर- 17.0, मंडला-36.0, भोपाल- 25.2 (भोपाल शहर- 47.8), खरगौन- 11.3, दतिया- 04.8 ( आंकड़े मिलीमीटीर में)
News Source::This article has been taken from https://bhaskar.com

No comments:
Post a Comment