अब मिनटों में बनाये अपना आधार Virtual ID, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस  - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 4, 2018

अब मिनटों में बनाये अपना आधार Virtual ID, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 

विनोद एम. नागवंशी, भोपाल (टेक डेस्क)।
आधार धारकों की सुरक्षा के मद्देनजर UIDAI ने आधार वर्चुअल आईडी जारी की है। आधार धारक इसे UIDAI की वेबसाइट से जनरेट कर सकते हैं।

जाने क्या है वर्चुअल आईडी?
वर्चुअल आईडी एक 16 अंकों का विशिष्ट नंबर है जिसे आधार धारक द्वारा बनाया और बदला जा सकता है। इस आईडी को आधार धारक कई बार बदल सकते हैं। फिलहाल वर्चुअल आईडी केवल एक दिन के लिए वैध है, आधार धारक वर्चुअल आईडी को एक दिन के बाद फिर से री-जेनरेट कर सकते हैं। एक समय पर किसी भी आधार कार्ड के लिए केवल एक ही एक्टिव वर्चुअल आईडी हो सकती है। आपको बता दें कि वर्चुअल आईडी के सभी भुगतान जैसे बैंक, बीमा कंपनी, एनपीसीआई, पीपीआई, एनबीएफसी, टेलिकॉम ऑपरेटर या अन्य एजेंसियों पर सत्यापन के लिए जरुरत होगी।

जानिए कैसे जनरेट करें, आधार वर्चुअल आईडी?

1. सबसे पहले यूजर्स को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://www.uidai.gov.in. पर जाना होगा।

2. इस पर लॉगइन करने के बाद यूजर्स को आधार सर्विस में जाकर Virtual ID पर क्लिक करना होगा।

3. अब एक पेज ओपन होगा जिसमें आपको 16 डिजिट का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालकर OTP जनरेट करना होगा, यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही आएगा।

4. इसके बाद यह OTP एंटर करें और Generate VID पर क्लिक करें। प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके पास वर्चुअल आईडी जनरेट होने का मैसेज आ जाएगा।

5. आपको बता दूं कि एक वर्चुअल आईडी तब तक के लिए वैध होगी जब तक की आधार यूजर दूसरी वर्चुअल आईडी नहीं बना लेते हैं।

(यदि किसी प्रकार की कोई भी जिज्ञासा हो तो मुझे फेसबुक पेज 
https://www.facebook.com/VinodMNagwanshi या ईमेल vinodnagwanshi09@gmail.com के माध्यम से पूछ सकते हैं।)

इंजी० विनोद एम. नागवंशी (लेखक, टेक्निकल & डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट)

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages