IPL:2018 मैच में धोनी से मिलने पहुंच गया ये शख्स, फिर दिखा जबरदस्त फैन मोमेंट - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, April 21, 2018

IPL:2018 मैच में धोनी से मिलने पहुंच गया ये शख्स, फिर दिखा जबरदस्त फैन मोमेंट

धोनी की दीवानगी का ये मैजिकल मोमेंट मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के दौरान 12वें ओवर में नजर आया।

IPL में शुक्रवार को हुए चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच में एक धोनी फैन ग्राउंड पर घुस आया।

  IPL 2018: में शुक्रवार को धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच हुआ। जिसे धोनी की टीम ने 64 रन से जीत लिया। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए CSK ने 204 रन बनाए थे, जवाब में RR 140 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में चेन्नई की जीत के हीरो शेन वॉटसन बने, जिन्होंने 106 रन की इनिंग खेली। मैच के दौरान एक मोमेंट ऐसा भी आया जब धोनी को लेकर फैन की जबरदस्त दीवानगी दिखी। 
वो शख्स तब मैदान पर घुसा जब धोनी बैटिंग करने आ रहे थे। वो धोनी के करीब पहुंचा और उनके पैर छू लिए।
दौड़ते हुए मैदान में आ गया फैन...

धोनी की दीवानगी का ये मैजिकल मोमेंट मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के दौरान 12वें ओवर में नजर आया। इस ओवर की पांचवीं बॉल पर सुरेश रैना आउट हुए, जिसके बाद कप्तान एमएस धोनी बैटिंग करने उतरे।
उस शख्स ने धोनी के पैरों में बैठते हुए उनके लिए अपना सम्मान दिखाया।


- जब धोनी मैदान में आ रहे थे, तभी एक शख्स उनकी तरफ दौड़ता हुआ आया और आकर उनके पैर पकड़ लिए। उस फैन ने पहले धोनी के घुटने पकड़े और फिर जमीन पर बैठकर उनके पैर पकड़ लिए।
धोनी ने उसे ऊपर उठाया और बैटिंग करने जाने लगे, तब वो भी उनके साथ चलने लगा।


- अचानक हुई इस घटना से हैरान धोनी ने उस क्रेजी फैन को हटाया और चुपचाप बैटिंग करने जाने लगे। इस दौरान वो फैन भी धोनी के साथ चलते हुए बात करने लगा। 

धोनी ने उस शख्स से कुछ बात भी की, फिर वो शख्स वापस लौट गया।

- कुछ कदम धोनी के साथ जाने के बाद वो उनसे दूर हट गया और दिल पर हाथ रखकर वापस लौट गया। लौटने के दौरान वो काफी इमोशनल था और बार-बार ऊपर देख रहा था। जैसे वो धोनी से मुलाकात कराने के लिए भगवान को शुक्रिया बोल रहा हो।
धोनी से बात करने के बाद वो शख्स बेहद खुश नजर आया।
- धोनी के इस जबरदस्त फैन ने भी चेन्नई की टीम की तरह पीले कलर की टीशर्ट पहन रखी थी, जिस पर 7 नंबर लिखा हुआ था। हैरानी की बात ये है कि इतना सब होने के बाद भी किसी सिक्यूरिटी पर्सन ने आकर उसे हटाने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि कोई सिक्यूरिटी पर्सन वहां दिखा तक नहीं।
धोनी फैन ऊपर देखते हुए लौट रहा था।
मैच समरीः
चेन्नई सुपर किंग्सः 204/5 (20 ओवर) (शेन वॉटसन- 106, सुरेश रैना- 46)
राजस्थान रॉयल्सः 140 (18.3 ओवर) (बेन स्टोक्स-45)
वो फैन काफी इमोशनल हो चुका था और बार-बार ऊपर देखते हुए लौट रहा था।

News Source::This article has been taken from http://bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages