आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की टीम के प्रशंसकों ने अपनी पसंदीदा टीम को चीयर करने का नया तरीका खोज निकाला है।
नई दिल्ली : कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर तमिलनाडु और कर्नाटक में जारी विवाद के बाद आईपीएल के मैचों को चेन्नई से पुणे शिफ्ट कर दिया गया है। पहले बीसीसीआई ने कहा था कि मैच चेन्नई में ही होंगे, लेकिन बाद में उसे अपना निर्णय बदलना पड़ा। इससे सबसे ज्यादा निराशा धोनी और उनकी टीम के प्रशंसकों को हुई। वैसे भी आईपीएल में दो साल के बैन के बाद चेन्नई की टीम लौटी थी। ऐसे में स्थानीय लोगों में आईपीएल के मैचों को लेकर काफी उत्साह था। लेकिन जैसे ही ये मैच पुणे शिफ्ट हुए तो सबसे ज्यादा निराशा इन्हीं फैंस को हुई।
अब इन क्रिकेट फैंस और चेन्नई टीम मैनेजमेंट ने अपनी टीम को चीयर करने का नया तरीका खोज निकाला है. तरीका भी ऐसा, जिसे सुनकर आपको लगे कि ऐसा तो चेन्नई और उसके फैन ही कर सकते हैं। अब मैच चेन्नई में तो हो नहीं रहे, ऐसे में इन्हें देखने के लिए धोनी और उनकी टीम के प्रशंसकों ने पुणे जाने की ठानी है और इसके लिए उन्होंने चेन्नई से पुणे की ओर जाने वाली पूरी एक ट्रेन ही बुक कर ली है। इसके वीडियो चेन्नई टीम के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए हैं।
अपने फैन्स का साथ खुद सीएसके भी दे रहा है। टीम मैनेजमेंट ने विसल पोडू एक्सप्रेस नाम से एक स्पेशल ट्रेन बुक कराई, जिससे फैन्स को पुणे पहुंचाया जाएगा। सीएसके फैन्स क्लब के सदस्य प्रभु ने बताया, “चेन्नई से मैच पुणे शिफ्ट होने के बाद हम बेहद निराश थे। हमने टीम मैनेजमेंट से डिस्काउंट में ट्रेन या फ्लाइट टिकट दिलवाने की मांग की।हमने सुझाव दिया कि हमें एक या दो कोच मुहैया कराए जाएं, लेकिन मैनेजमेंट ने इससे भी आगे बढ़कर पूरी ट्रेन ही हमारे लिए बुक करा ली।”
शुक्रवार को चेन्नई और राजस्थान के बीच मैच पुणे में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने पिछले मैच हार चुकी हैं। ऐसे में ये मुकाबला हाई वोल्टेज होगा। लेकिन धोनी और चेन्नई के ये फैंस जाकर अपनी टीम का मनोबल तो जमकर बढ़ाएंगे ही।
।
Chennai➡️Pune: The #WhistlePoduExpress is on its way with Chennai Super Kings fans https://t.co/AxV0crniIj— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 19, 2018
(Video courtesy TNCA/CSK) @ChennaiIPL pic.twitter.com/NlyUBvOCak
चेन्नई में खेले गए मैच में कुछ लोगों ने चेन्नई के खिलाड़ी डु प्लेसिस और रविंद्र जडेजा पर जूते फेके थे। इसके बाद आईपीएल को वेन्यू चेंज करना पड़ा और अब चेन्नई सुपर किंग्स के सभी मुकाबले पुणे में फेले जाएंगे।
News Source::This article has been taken from http://zeenews.india.com

No comments:
Post a Comment