INDvsSL : आज होगी भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल जंग, 'जो जीता वो सिकंदर' - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 16, 2017

INDvsSL : आज होगी भारत-श्रीलंका के बीच फाइनल जंग, 'जो जीता वो सिकंदर'

विशाखापत्तनम: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच रविवार को दोपहर 1.30 बजे से विशाखापट्टनम में खेला जाना है। फिलहाल दोनों ही टीमें सीरीज में 1-1 मैच जीतकर बराबरी पर हैं। सीरीज का यह तीसरा मैच दोनों ही टीमों के लिए जो जीता वही सिंकदर जैसा है। यह सीरीज जीतकर श्रीलंका के पास भारत से पुरानी हार का बदला लेने का मौका है।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। वो चाहेंगे कि विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम साल का अंत सीरीज़ जीत के साथ करे। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को पहले वन-डे में 7 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बदला लेते हुए दूसरे वन-डे में जोरदार वापसी की और श्रीलंका को 141 रन से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

भारतीय टीम में बदलाव
सीरीज का दूसरा मैच 141 रन से जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ करने के मूड में नहीं होगा। मगर फिर भी संभावना है कि अंतिम और निर्णायक मैच में भारतीय टीम में एक बदलवा हो सकता है। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है और दाएं हाथ के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया जा सकता है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली सीरीज जीत
यह निर्णायक मैच जीतकर रोहित शर्मा के पास भी कप्तानी के तौर पर पहली सिरीज जीतने का ये शानदार मौका है। इस सीरीज में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने पिछले मैच में दोहरा शतक जड़कर मेहमान टीम के खिलाफ रनों की आंधी मचाई थी। रोहित शर्मा ने बुधवार को खेले गए मैच में वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में ये उनका दूसरा दोहरा शतक है। वनडे में अब तक कुल 7 दोहरे शतक लगे हैं, इनमें से 3 रोहित के नाम हैं।

श्रीलंका टीम की होगी अग्निपरीक्षा
श्रीलंका टीम की तो मोहाली वन-डे में रोहित शर्मा द्वारा की गई पिटाई के बाद ऐसा माना जा सकता है कि उनका मनोबल जरूर टूटा हुआ होगा। यही कारण है कि इस निर्णायक मैच में लंकाई गेंदबाजों की भारतीय बल्लेबाजों के सामने अग्निपरीक्षा होनी तय है। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो एक बार फिर सबसे ज्यादा एंजिलो मैथ्यूज के कंधों पर होगा। हालांकि पिछले मैच में मैथ्यूज ने शानदार शतक जमाया था, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर पाया।

श्रीलंका के लिए खुशखबरी
तीसरे और निर्णायक मैच से पहले श्रीलंका टीम को एक खुशखबरी मिली है। उसके स्टार खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज रविवार को भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए फिट हो गए हैं। मैथ्यूज ने बुधवार को खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे मैच में नाबाद शतकीय पारी (111) खेली थी, इस दौरान वे क्रैम्प्स से जूझ रहे थे। मगर मैच से पहले ही फिट होकर मैथ्यूज ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का भी अभ्यास किया।
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर , दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, एम एस वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, सिद्धार्थ कौल।
श्रीलंका टीम : दनुश्का गुनाथिलाका, उपल थरंगा, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, असेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (कप्तान), सचिथ पथिराना, सुरंगा लकमल, अकीला धनंजय, नुवान प्रदीप।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages