भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, रोहित की कप्तानी में पहली सीरीज जीते - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 17, 2017

भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, रोहित की कप्तानी में पहली सीरीज जीते


विशाखापत्तनम:सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में श्रीलंका टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 216 रन का टारगेट दिया है। श्रीलंका की ओर से उपुल थरंगा ने 95 और समाराविक्रमा ने 42 रन की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल 3-3 विकेट लेने में कामयाब हुए, जबकि हार्दिक पंड्या को 2 विकेट एवं भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट हासिल हुआ।

विशाखापट्टनम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। बल्लेबाजी करने उतरी लंका टीम का पहला विकेट 15 रन पर गुनाथिल्का के रूप में गिरा। इसके बाद उपुल थरंगा और समाराविक्रमा के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रन की पार्टनरशिप हुई। इस पार्टनरशिप के टूटते ही श्रीलंकाई बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और लगातार गिरते विकेट के कारण पूरी टीम 44.5 ओवर में 215 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। अब यह मैच जीतने के लिए भारत के सामने 216 रन की चुनौती है।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है। वो चाहेंगे कि विराट की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम साल का अंत सीरीज़ जीत के साथ करे। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम को पहले वन-डे में 7 विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने बदला लेते हुए दूसरे वन-डे में जोरदार वापसी की और श्रीलंका को 141 रन से मात देकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में पहली सीरीज जीत
यह निर्णायक मैच जीतकर रोहित शर्मा के पास भी कप्तानी के तौर पर पहली सिरीज जीतने का ये शानदार मौका है। इस सीरीज में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने पिछले मैच में दोहरा शतक जड़कर मेहमान टीम के खिलाफ रनों की आंधी मचाई थी। रोहित शर्मा ने बुधवार को खेले गए मैच में वनडे में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया था। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में ये उनका दूसरा दोहरा शतक है। वनडे में अब तक कुल 7 दोहरे शतक लगे हैं, इनमें से 3 रोहित के नाम हैं।

श्रीलंका टीम की होगी अग्निपरीक्षा
श्रीलंका टीम की तो मोहाली वन-डे में रोहित शर्मा द्वारा की गई पिटाई के बाद ऐसा माना जा सकता है कि उनका मनोबल जरूर टूटा हुआ होगा। यही कारण है कि इस निर्णायक मैच में लंकाई गेंदबाजों की भारतीय बल्लेबाजों के सामने अग्निपरीक्षा होनी तय है।

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर , दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एम एस धोनी, हार्दिक पंड्या, एम एस वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, कुलदीप यादव, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, सिद्धार्थ कौल।
श्रीलंका टीम : दनुश्का गुनाथिलाका, उपल थरंगा, लहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, असेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (कप्तान), सचिथ पथिराना, सुरंगा लकमल, अकीला धनंजय, नुवान प्रदीप।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages