किसानों के लिए वरदान बनेगी ‘भावांतर भुगतान योजना’ - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 13, 2017

किसानों के लिए वरदान बनेगी ‘भावांतर भुगतान योजना’

किसानों के लिए वरदान बनेगी ‘भावांतर भुगतान योजना’

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान: मैं और मेरी सरकार किसानों के उत्थान और कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील है। किसान की आय बढ़ाकर ही इस उद्देश्य की प्राप्ति संभव है। किसान भाइयों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘भावांतर भुगतान योजना’ लागू करने का निर्णय लिया है। यह हर्ष का विषय है कि इस योजना से प्रदेश के किसान भाई-बहनों को कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित होगा। मुझे विश्वास है कि किसान भाइयों के लिए मंडी दरों में गिरावट से होने वाली हानि से बचाने में यह योजना सुरक्षा कवच सिद्ध होगी।
हम अभी खरीफ 2017 के लिए भावांतर भुगतान योजना’ को पायलट योजना के रूप में लागू कर रहे हैं, जिसमें किसानों को सोयाबीन, मूँगफली, तिल, रामतिल, मक्का, मूँग, उड़द और तुअर की फसलों पर योजना का लाभ मिलेगा। अपने सभी किसान भाई-बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि जब तक मैं खेती को लाभ का धंधा नहीं बना दूँगा, चैन से नहीं बैठूँगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages