मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नमामि देवी नर्मदे-नर्मदा सेवा मिशन की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिया।
नर्मदा नदी में जल गुणवत्ता की मापन
के लिए 31 स्थानों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगाये गये हैं। हर माह लिए
जा रहे नमूनों में सभी स्थानों पर जल की गुणवत्ता ए-ग्रेड की मिली है।से
रेत के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए 71 वाहनों को राजसात किया है। में गंदे नालों को मिलने से रोकने के लिए 18 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करें।
आगामी 2 जुलाई को नर्मदा नदी के तटों पर वृहद वृक्षारोपण की तैयारियाँ की जायें। इस वर्ष 12 करोड़ पौधे लगाये जायेंगे। नर्मदा नदी किनारे स्थित सभी 11 उद्योगों में जल उपचार संयंत्र लगाये गये हैं। इसमें से 10 उद्योगों द्वारा नर्मदा नदी में प्रदूषित जल प्रवाहित नहीं किया जाता है।नर्मदा नदी के तटों पर वृहद वृक्षारोपण के कार्यक्रम के तहत एक दिन गत 2 जुलाई को एक लाख 30 हजार स्थानों पर 7 करोड़ 10 लाख पौधे लगाये गये हैं।
नर्मदा नदी के तटों पर अगले पाँच सालों में 190 घाट और 92 नर्मदा यात्री निवास बनाये जायेंगे। नर्मदा नदी के कैचमेंट क्षेत्र में इस वर्ष करीब डेढ़ हजार जल संरचनाएँ बनाई जायेंगी। नर्मदा नदी के तटों के गांवों में 16 हजार किसानों ने अपने खेतों में फलदार पौधे लगाये हैं।
यह भी पढ़े:मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति वितरण समारोह में कक्षा 6वीं की छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र भेंटकर शुभकामनाएँ दी।


No comments:
Post a Comment