‘शिवा कारपोरेशन’ महाराष्ट्र भेज रहा है रेत, तस्करों से बात करने पर कहते हैं, हमारे सर पर मामा का हाथ है।
लोहांगी, मालेगांव(सौसर): सौसर विधानसभा के लोहांगी मालेगांव रेतघाट का ठेका जरूर हुआ है जो ‘शिवा कारपोरेशन’ कंपनी को मिला है। लेकिन ठेकेदार की लीज कितनी है? कहा कहा उत्खनन किया जा रहा है? इन सवालों का जवाब किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के पास नहीं है।अधिकारी हर बार कहते हैं कार्रवाई करेंगे। लेकिन नदी के बीच से जेसीपी और पोकलेन लगाकर रेत निकाली जा रही है।
लोहांगी मालेगांव के रेतघाट पर ठेकेदार ने लूट मचाके रखी है।ठेकेदार मध्यप्रदेश से बॉर्डर पार कर रहे है रेत के सैकड़ो डंपर। मध्यप्रदेश की जानी मानी कंपनी शिवा कार्पोरेशन द्वारा अवैध तरीके से महाराष्ट्र में रेत भेजी जा रही है।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते अवैध रेत उत्खनन हो तो वाहन जप्त करें।
एनजीटी ने रेत उत्खनन पर रोक लगाई है। इसके बावजूद भी सौसर विधानसभा के लोहांगी मालेगांव में रेत घाट पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। रेत घाट पर नदी में पोकलेन उतारकर डंपर भरे जा रहे हैं । बीच नदी में पोकलेन उतारकर नदी में से रेत निकाली जा रही है। लोहांगी रेत घाट पर 24 घंटे पोकलेन लगाकर उत्खनन हो रहा है।
रोजाना 300 से 400 डंपर रोज रेत भरकर महाराष्ट्र पहुंच रहे है। यह कोई बताई हुई बात नहीं है यह जमीनी हकीकत है सौसर क्षेत्र में ‘शिवा कार्पोरेशन’ बड़ी बेदर्दी से नदियों को छलनीे करने में लगा रहा। बीच नदी में पोकलेन डालकर डंपर भरे जा रहे हैं।इनको देख कर ऐसा लगता है जैसे की नदी में पोकलेन डालकर रेत निकालने की परमिशन मिली हो अपने बिंदास तरीके से रेत निकालना शुरू है।
तस्करों से बात करने पर कहते हैं क्या करोगे तुम, हमारी कंप्लेंट करोगे,हम पर कार्रवाई कराओगे,हम क्या आपको छोटे लोग दिखते हैं हमारे सर पर मामा का हाथ है।
हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।क्या रेत तस्करो को माननीय मुख्यमंत्री जी ने परमीशन दे रखि है या माननीय मुख्यमंत्री जी रेत तस्करी करवा रहे हैं।


No comments:
Post a Comment