तमिलनाडु के नीलगिरी में बड़ा हादसा हुआ है, जहां भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत (Bipin Rawat) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे.
नई दिल्ली: तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ और भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Indian Air Force Helicopter Crashes) हो गया. हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे. भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
हेलीकॉप्टर में सवार 9 लोगों के नाम आए सामने
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 9 लोगों के नाम सामने आए हैं. हेलीकॉप्टर में जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा कई सीनियर अधिकारी शामिल थे. हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है.
CDS बिपिन रावत को ले जाया गया अस्पताल
सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) ठीक हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक अब तक 5 बॉडी रिकवर की गई हैं, जबकि तीन घायलों को बाहर निकाला गया है. बिपिन रावत समेत तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
वायु सेना ने दिए जांच के आदेश
भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) ने ट्वीट कर बताया, 'इंडियन एयर फोर्स का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सवार थे. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं.'
An IAF Mi-17V5 helicopter, with CDS Gen Bipin Rawat on board, met with an accident today near Coonoor, Tamil Nadu.
An Inquiry has been ordered to ascertain the cause of the accident. pic.twitter.com/cnKn7RNFeR— Indian Air Force (@IAF_MCC) December 8, 2021
Breaking: तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, हेलीकॉप्टर में CDS बिपिन रावत सवार थे- सूत्र #IndianAirForce | #Accident | #CDS
— Zee News (@ZeeNews) December 8, 2021
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें - https://t.co/asaJAv45ul
https://t.co/fCxaZoAFnL
हादसे के कारणों का पता नहीं
हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हादसे का शिकार हुआ है. हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में धुंध छा गई. हेलीकॉप्टर जिस इलाके में गिरा है, वह जंगल का क्षेत्र है.
News Source:this article has been taken from https://zeenews.india.com/
No comments:
Post a Comment