Bank Holidays: दिसंबर में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 1, 2021

Bank Holidays: दिसंबर में पूरे 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

 Bank Holidays in December 2021: इस महीने यानी दिसंबर में पूरे 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें कई छुट्टियां लगातार भी है, ऐसे में अगर आपको भी कोई जरूरी काम निपटाना है तो पहले यहां छुट्टियों की लिस्ट देख लें.


नई दिल्ली: Bank Holidays in December 2021: साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर (December 2021) आज से शुरू हो गया है. अगर आप इस महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो पहले आरबीआई की तरफ से जारी छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. आपको बता दें कि इस महीने 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. 

16 दिन रहेंगे बैंक बंद

दिसंबर में 16 दिन बैंक बंद (Bank Holidays November) रहेंगे, जिसमें 4 छु​ट्टी रविवार की हैं. इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. इस महीने में क्रिसमस का त्योहार आता है, जिसकी छुट्टी लगभग पूरे देश के बैंकों में रहती है. हालांकि, हर जगह बैंक 16 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं. कुछ छुट्टियां स्थानीय होने के कारण, स्थान विशेष पर ही बैंक बंद रहेंगे. 

आरबीआई ने जारी की लिस्ट

आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. यहां आरबीआई की दिसंबर महीने की लिस्ट के साथ यह भी बताया जा रहा है कि किस दिन किस राज्य में बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे. इसके आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े काम-काज फटाफट निपटा लें ताकि आपको कोई दिक्कत न आए.

दिसंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां

3 दिसंबर – फेस्ट ऑफ सेंट फ्रांसिस जेवियर (Kanakadasa Jayanthi/Feast of St. Francis Xavier) (पणजी में बैंक बंद)
5 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 दिसंबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
12 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18 दिसंबर – यू सो सो थाम की डेथ एनिवर्सरी (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
19 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 दिसंबर – क्रिसमस फेस्टिवल (आइजोल में बैंक बंद)
25 दिसंबर – क्रिसमस (बेंगलुरु और भुवनेश्वर को छोड़कर सभी जगह बैंक बंद) शनिवार, (महीने का चौथा शनिवार)
26 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
27 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन (आइजोल में बैंक बंद)
30 दिसंबर – यू कियांग नॉन्गबाह (शिलॉन्ग में बैंक बंद)
31 दिसंबर – न्यू ईयर्स इवनिंग (आइजोल में बैंक बंद)

News Source:this article has been taken from https://zeenews.india.com/

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages