'तारक मेहता...' के नट्टू काका नहीं रहे, 77 साल की उम्र में घनश्याम नायक का हुआ निधन - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 3, 2021

'तारक मेहता...' के नट्टू काका नहीं रहे, 77 साल की उम्र में घनश्याम नायक का हुआ निधन

 टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से नट्टू काका के रूप में लोकप्रिय हुए घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था. उनके गले की सर्जरी हुई थी और इस वजह से वह शूटिंग से भी दूर हो गए थे.


नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता घनश्याम नायक (Ghanashyam Nayak) अब हमारे बीच नहीं रहे. 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से नट्टू काका के रूप में लोकप्रिय हुए घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी.



हाल ही में उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में मीडिया से बातचीत में बताया था कि उनके गले से आठ गांठे निकाली गई थीं और उन्हें नहीं पता था कि इतनी गांठे कैसे बन गई थी. इन गांठों को सर्जरी के जरिए निकाला गया था. उन्होंने ये भी बताया था कि उनकी सर्जरी चार घंटे तक चली थी.

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages