Aryan Khan: शाहरुख ने मजाक में कहा था- ‘मेरे बेटे को ड्रग्स का एक्सपीरियंस भी लेना चाहिए’, और अब ये सच हो गया! - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 3, 2021

Aryan Khan: शाहरुख ने मजाक में कहा था- ‘मेरे बेटे को ड्रग्स का एक्सपीरियंस भी लेना चाहिए’, और अब ये सच हो गया!

 मेगास्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Super star’s son Aryan Khan in Drugs Party) को ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में NCB ने हिरासत में लिया है. आर्यन खान का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. आर्यन खान के मोबाइल में चैटिंग की जांच की जा रही है. आर्यन खान सहित एनसीबी ने 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से  3 लड़कियां हैं. दिल्ली के एक बहुत बड़े उद्योगपति की लड़की भी शामिल है. इन आठ लोगों को मुंबई किला कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है. किला कोर्ट के बाहर पुलिस का भारी बंदोबस्त दिखाई देे रहा है. इस बीच पार्टी के छह आयोजकों को समन भेजा गया है. उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर में बुलाया गया है.


जे.जे. अस्पताल में मेडिकल के बाद किला कोर्ट में पेश किया जाएगा

मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर NCB द्वारा मारे गए रेड में हशीश, एमडी, कोकीन की भारी मात्रा पाई गई है. तीन दिनों पहले एनसीबी को इस ड्रग्स पार्टी की सूचना मिली थी.यह पता चला था कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए 80 हजार रुपए लिए जा रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर पार्टी में शामिल होने के बहाने एनसीबी के कुछ अधिकारी क्रूज में घुस गए. अंदर का नजारा देखने के बाद इस टीम ने बाहर बैठे अधिकारियों को सूचना दी. इसके बाद एनसीबी टीम ने शनिवार की रात छापेमारी को अंजाम दिया. इस ड्रग्स पार्टी में मेगा स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान भी शामिल पाया गया. तीन दिनों के लिए यह ड्रग्स पार्टी आयोजित की गई थी.

जिन आठ लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया है उनमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चंट, मुनमुन धनीचा, नुपुर सारिका, इश्मीत सिंह, विक्रांत चोकर, गोमित चोपड़ा, मोहक जसवाल के नाम हैं. इन आठ लोगों की पहले मुंबई के जे.जे. अस्पताल में मेडिकल जांच की जाएगी, उसके बाद  इन्हें मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया जाएगा.



शाहरुख खान आईपीएल की वजह से दुबई में हैं


आर्यन खान के ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के मामले में हिरासत में लिए जाने के बाद शाहरुख खान की क्या प्रतिक्रिया है, इस पर सबकी नज़रें टिकी हुई हैं. बता दें कि शाहरुख आईपीएल खेल की वजह से फिलहाल दुबई में हैं.

आर्यन खान का दावा कि वे वीवीआईपी गेस्ट के तौर पर हुए शामिल

 ‘मेरे बेटे को ड्रग्स का एक्सपीरियंस भी लेना चाहिए’, शाहरुख खान ने मज़ाक में कहा था

इस बीच शाहरुख खान के उस स्टेटमेंट की चर्चा है जिसमें उन्होंने मज़ाक में कभी कहा था कि उनके बेटे को ड्रग्स का भी एक्सपीरियंस करना चाहिए. उन्होेने कहा था कि उनके बेटे को वो सब खुराफ़ाती काम करना चाहिए जो वे अपनी जवानी में नहीं कर पाए. 1997 सिमी ग्रेवाल के एक टॉक शो में कहा था कि उनका बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स का भी आनंद ले. वो एक बैड ब्वॉय बने और अगर वह गुड ब्वॉय जैसा दिखाई देने लगा तो वे उसे घर से बाहर निकाल देंगे. शाहरुख खान की मजाक में कही हुई यही बात सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.


News Source:this article has been taken from https://tv9hindi.com/


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages