IPL 2021: टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले पूर्व कप्तान को टीम ने किया बाहर, वर्ल्ड कप से पहले झटका - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 27, 2021

IPL 2021: टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले पूर्व कप्तान को टीम ने किया बाहर, वर्ल्ड कप से पहले झटका



IPL 2021: डेविड वॉर्नर (David Warner) टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2021 के एक मुकाबले में उन्हें राजस्थान के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी. हालांकि वे मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं.



दुबई. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने आईपीएल 2021 के एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेविड वॉर्नर को बाहर कर दिया है. वॉर्नर (David Warner) टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं. इसके अलावा वे टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. लेकिन मौजूदा सीजन में खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले भी यूएई में ही होने हैं. ऐसे में टूर्नामेंट से टीम से बाहर होना उनके लिए झटके की तरह है, क्योंकि यह तैयारी के लिए अच्छा मौका है. हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है.


डेविड वॉर्नर आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं. वे अब तक 150 मैच में 42 की औसत से 5449 रन बना चुके हैं. स्ट्राइक रेट 140 का है. वे 4 शतक और 50 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. उनके ओवरऑल टी20 करियर की बात करें तो वे 306 मैच में 38 की औसत से 10019 रन बना चुके हैं. 8 शतक और 82 अर्धशतक लगाया है. स्ट्राइक रेट 141 का है. दुनिया के सिर्फ 5 खिलाड़ी टी20 में 10 हजार से अधिक रन बना सके हैं. वे ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं.


8 पारियों में सिर्फ 195 रन बना सके

News Source:this article has been taken from https://hindi.news18.com/



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages