IPL 2021: संजू सैमसन ने 56 गेंद पर 254 रन बनाए, धवन को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 27, 2021

IPL 2021: संजू सैमसन ने 56 गेंद पर 254 रन बनाए, धवन को पीछे छोड़कर टॉप पर पहुंचे

 

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. वे 433 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने अब तक 41 चौके और 15 छक्के लगाए हैं. यानी 56 गेंद पर 254 रन बना चुके हैं.



दुबई. संजू सैमसन (Sanju Samson) आईपीएल 2021 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RR) के खिलाफ 82 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की. वे अब तक एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. उन्होंने 41 चौके और 15 छक्के लगाए हैं. यानी 56 गेंद पर 254 रन बना चुके हैं. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान के लिए यह मैच अहम है. सैमसन ने पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ भी अर्धशतक लगाया था. राजस्थान ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 164 रन बनाए.


राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. टीम ने 11 रन पर एक विकेट गंवा दिया था. लेकिन उन्होंने एक छोर से टीम काे संभाले रखा और स्कोर को 150 रन के पार पहुंचाया. उन्होंने 57 गेंद पर 82 रन बनाए. 7 चौके और 3 छक्के लगाए. उन्हाेंने यशस्वी जायसवाल (36) और महिपाल लोमरोर (29*) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. सैमसन मौजूदा सीजन में 433 रन के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन 430 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने 401 रन बनाए हैं.

News Source:this article has been taken from https://hindi.news18.com/

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages