चाँवलपानी (तामिया)। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. चाँवलपानी के समस्त कर्मचारियों दुआरा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार, दिनांक 03 जुलाई 2021 को समिति परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यहाँ छायादार वृक्ष पीपल एवं पाखर का पौधारोपण कर समस्त कर्मचारियों दुआरा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसमें समिति प्रबंधक श्री विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि जुलाई माह से वर्षा ऋतु का आगमन हो गया है इस उपयुक्त अवसर पर सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपण कर उन्हें पोषित करते हुए संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक श्री रमेश साहू, संविदा विक्रेता श्री विनोद नागवंशी, श्री मनोज कुमार भारती, श्री रामकिशन तेकाम, श्री अजय चौकसे, श्रीमती राजकुमारी बेलवंशी, विक्रेता श्री उत्तम नीखरा, श्री भगवती प्रसाद शर्मा, ऑपरेटर श्री टीकाराम पटैल, कमलेश यादव, लिपिक श्री ब्रजलाल यादव, चौकीदार श्री खेमकरण उइके, भृत्य श्री मोहन यादव, सहयोगी श्री बालमुकुंद बेलवंशी आदि उपस्थित थे।
Post Top Ad
Saturday, July 3, 2021
Home
Unlabelled
सहकारिता दिवस पर दिया स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश
सहकारिता दिवस पर दिया स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश
Share This
About MP Khas Khabar
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment