IAS दीपक रावत को मिला राष्ट्रीय सम्मान। - Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Hindi news, Breaking News,Latest News in Hindi, हिंदी न्यूज़, Local News -Samachar Savera

Daily Updated News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 24, 2019

IAS दीपक रावत को मिला राष्ट्रीय सम्मान।

IAS दीपक रावत को मिला राष्ट्रीय सम्मान।



राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान में बेहतरीन कार्य करने पर मेलाधिकारी और तत्कालीन जिलाधिकरी दीपक रावत को दिल्ली में राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपक रावत, सीडीओ विनीत तोमर, डीपीओ मुकुल चौधरी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। दीपक रावत ने राष्ट्रीय सम्मान को आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं को समर्पित किया।
देश को कुपोषण मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार ने पोषण अभियान की शुरुआत की थी। अभियान मुख्य तौर पर देश के सर्वाधिक पिछड़े 115 जिलों पर केंद्रित किया गया था। इन जिलों में हरिद्वार भी शामिल था। 
तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक रावत ने हरिद्वार में बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और बाल विकास विभाग को एकजुट होकर काम करने निर्देश दिए थे। आखिरकार दीपक रावत की मॉनीटरिंग और संबंधित विभागों की कड़ी मेहनत से हरिद्वार को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान मिली। मेलाधिकारी और तत्कालीन जिलाधिकारी दीपक रावत दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण करते समय रूट लेवल कर्मचारियों का आभार प्रकट करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ने कुपोषण के अभिशाप को मिटाने की मुहिम में राष्टीय गौरव हासिल किया है। इसके पीछे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का अतुलनीय योगदान रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages